नए साल में मोदी सरकार का तोहफा : अब मूवी देखने से लेकर हवाई यात्रा करना तक हो गया सस्ता, सरकार ने उठाया ये कदम

http://bit.ly/2Sixc5G

न्यूज डेस्क। नए साल पर मोदी सरकार ने आम लोगों को तोहफा दिया है। जीएसटी काउंसिल ने मूवी टिकट से लेकर पावर बैंक सहित 23 प्रकार की वस्तुओं पर जीएसटी दर को कम कर दिया है। 28 प्रतिशत के स्लैब में अब केवल 28 वस्तुएं ही बची हैं।

ये चीजें आ गईं 28 से 18 फीसदी की जीएसटी पर

- टीवी-मॉनिटर स्क्रीन (32 इंच तक के), ट्रांसमिशन सॉफ्ट और क्रैंक, गियर बॉक्स, पुराने एवं रिट्रीडेड रिपीट रिट्रीडेड टायर, लिथियम आयन की बैटरियों वाले पावर बैंक, डिजिटल कैमरे, वीडियो कैमरा रिकॉर्डर, वीडियो गेम।

- मूवी के के 100 रुपए तक के टिकटों पर अब 18 प्रतिशत की बजाए 12 प्रतिशत की दर से और 100 रुपए से ऊपर के टिकट पर 28 प्रतिशत की बजाय 18 फीसदी की जीएसटी लगेगा।

- वहीं माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम 18 प्रतिशत से 12 फीसदी पर कर दिया गया है। इसी तरह फुटवियर को भी 18 से 12 फीसदी की दर में ला दिया गया है।

- एयर टिकट (धार्मिक यात्रा वाली) पर अब इकॉनमी क्लास में यात्रा पर 5 फीसदी और बिजनेस क्लास में यात्रा पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। रीयूज्ड टायर्स पर जीएसटी की दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है।

इन चीजों पर अब नहीं देना होगी जीएसटी
म्यूजिक बुक, सब्जियों (कच्ची या उबाली या भांप में पकायी गयीं), फ्रोजन सब्जियों पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा, ब्रांडेड और जनधन योजना के तहत बैंकों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.