अंग्रेजी में मांगा बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, पटवारी ने थमा दिया मृत्यु प्रमाण पत्र
वडोदरा.गुजरात के वडोदरा में एक पिता ने अपनी ढाई साल की बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट की एप्लीकेशन दी तो प्रशासन ने उसे डेथ सर्टिफिकेट थमा दिया। पिता मिथिलभाई पटेल ने बताया कि बेटी के एडमिशन के लिए स्कूल ने अंग्रेजी में सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कहा था। मैंने एक सप्ताह पहले आवेदन दिया था।
20 दिसंबर को प्रमाण पत्र घर पहुंचा तो देखा प्रशासन ने मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया है। उनका आरोप है कि पटवारी की इस गड़बड़ी को लेकर मैंने शिकायतें भी कीं, लेकिन उच्च अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई करने की बजाय पटवारी को बचाने का प्रयास किया। उधर, शिकायत के बाद राभीपुरा ग्राम पंचायत के पटवारी नरेश पटेल ने कहा कि गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो गया था। मिथिलभाई को एक दो दिन में नया प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं