देश के सात राज्यों में शीत लहर, राजस्थान के सीकर में 13 साल बाद 8वें दिन भी पारा माइनस में
नई दिल्ली. हिमालयीन राज्यों में भारी बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में शीत लहर चल रही है। दिल्ली में सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहां पारा 4.7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं राजस्थान के सीकर में 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार आठवें दिन पारा माइनस 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अभी चार दिन तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं है। उधर, पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कश्मीर में चिल्ले कलां (भीषण सर्दी का मौसम) का आगमन हो गया है। चिल्ले कलां 40 दिनों तक 31 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद 20 दिन का चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का नंबर आएगा।
अभी तक चिल्ले कलां के दौरान 1986 में कश्मीर में तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे गया था, जब प्रसिद्ध डल झील दूसरी बार जम गई थी। शुक्रवार को श्रीनगर में पारा माइनस 4.9 डिग्री रहा। ये एक दिन पहले माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं