पूर्व PM राजीव गांधी से वापस लिया जाए भारत रत्न, दिल्ली की केजरीवाल सरकार का प्रस्ताव

http://bit.ly/2GAobDT

नेशनल डेस्क। दिल्ली विधानसभा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पास किया गया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस प्रस्ताव में कहा है कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए।बता दें कि हाल ही में 1984 के सिख विरोधी दंगे के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 31 दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा था. कोर्ट के इस फैसले के बाद सिख समुदाय ने एक सुर में कांग्रेस पार्टी की आलोचना की थी।कोर्ट के इस फैसले के बाद देश भर में जगह-जगह कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला था. दरअसल, राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश ने सिख दंगों का सामना किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई थीं। यही कारण है कि इस केस में कांग्रेस को विलन के तौर पर दिखाने के लिए केजरीवाल सरकार ने राजीव गांधी से भारत रत्न पुरस्कार वापस लेने का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में पास किया है।

प्रस्ताव पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला
दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान किया है, लेकिन इस प्रस्ताव से आम आदमी पार्टी का असली रंग खुलकर सामने आ गया है। माकन ने कहा कि हम हमेशा से ये बात कहते रहे हैं कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है।


बता दें कि हाल ही में 1984 के सिख विरोधी दंगे के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 31 दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा था. कोर्ट के इस फैसले के बाद सिख समुदाय ने एक सुर में कांग्रेस पार्टी की आलोचना की थी।कोर्ट के इस फैसले के बाद देश भर में जगह-जगह कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला था. दरअसल, राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश ने सिख दंगों का सामना किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई थीं। यही कारण है कि इस केस में कांग्रेस को विलन के तौर पर दिखाने के लिए केजरीवाल सरकार ने राजीव गांधी से भारत रत्न पुरस्कार वापस लेने का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में पास किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
delhi-government aa -arvind kejriwal rajiv gandhi bharat ratna congress

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.