सज्जन ने सरेंडर के लिए 31 जनवरी तक का वक्त मांगा, हाईकोर्ट आज कर सकती है विचार

http://bit.ly/2A8s6Cc

नई दिल्ली. 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले सज्जन कुमार (73) ने हाईकोर्ट ने सरेंडर के लिए 30 जनवरी तक का वक्त मांगा है। अदालत ने कहा था कि सज्जन 31 दिसंबर तक सरेंडर करें। सज्जन ने दलील दी कि उनका परिवार काफी बड़ा है। एक बीवी, 3 बच्चे और 8 नाती-पोते हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मसले, खासतौर से प्रॉपर्टी के मामले सुलझाने के लिए उन्हें वक्त चाहिए। सज्जन की अपील पर शुक्रवार को अदालत सुनवाई कर सकती है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर को सज्जन आपराधिक साजिश और दंगा भड़काने का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यह मामला 1-2 नंवबर 1984 में पालम कालोनी के राजनगर पार्ट-1 में पांच सिखों की हत्या और राजनगर पार्ट-2 में गुरुद्वारा फूंकने से जुड़ा है।

  1. सज्जन के वकील अनिल शर्मा ने हाईकोर्ट से कहा- सज्जन को कुछ वक्त चाहिए। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करनी है।

  2. शर्मा ने कहा- उनके (सज्जन) पास संवैधानिक अधिकार हैं कि वह फैसले के खिलाफ उच्चतम अदालत में अपील दाखिल कर सकें। इसके लिए उन्हें वरिष्ठ वकीलों से मिलने की आवश्यकता है, जो कि अभी सुप्रीम कोर्ट में छुट्टी होने की वजह से भारत से बाहर हैं।

  3. उन्होंने बताया कि सज्जन ही सही व्यक्ति हैं, जो इस मामले में विस्तार से वकीलों को जानकारी दे सकते हैं। सज्जन हाईकोर्ट के फैसले से आश्चर्य में हैं। जब वह दोषी ठहराए गए तो उन्हें सदमा लगा, क्योंकि उन्हें लगता था कि वे बेगुनाह हैं।

  4. अपील में कहा गया कि सज्जन को अपने बड़े परिवार के कुछ मसले सुलझाने हैं। वह अपने रिश्तेदारों और करीबियों से मिलना चाहते हैं, जो पिछले 73 साल से उनकी जिंदगी से जुड़े हुए हैं।

  5. निचली अदालत ने 30 अप्रैल 2013 को उन्हें बरी कर दिया था। लेकिन, हाईकोर्ट ने उन्हीं गवाहों के आधार पर सज्जन समेत 6 लोगों को सजा सुनाई थी, जिन्हें ट्रायल कोर्ट ने नकार दिया था।

  6. अदालत ने सज्जन के अलावा कांग्रेस के पूर्व पार्षद बलवान खोखर, रिटायर्ड नौसेना अधिकारी कैप्टन भागमल और गिरधारी लाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पूर्व विधायक महेंद्र यादव और किशन खोखर को 10-10 साल की सजा सुनाई।

  7. अदालत ने कहा था- दोषियों को राजनीतिक शह प्राप्त थी। पुलिस-प्रशासन भी इन्हें बचाते रहे। आखिरकार सत्य की जीत हुई।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Sajjan Kumar Moves HC Seeking Time till Jan 30 to Surrender in 1984 Anti-Sikh Riots Case

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.