क्‍या कर्नाटक में टीचर्स ने हिंदू बच्‍चों को कुरान पढ़ाया? सामने आई ये सच्चाई

http://bit.ly/2AbkPlb

नेशनल डेस्क। क्‍या कर्नाटक में टीचर्स ने हिंदू बच्‍चों को कुरान पढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया के वॉट्सऐप पर भी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ बच्‍चे क्‍लासरूम में बैठे हैं और कुरान की आयतें पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे है कि हिंदू बच्‍चों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दावा यह भी किया गया है कि ये कांग्रेस-जेडीएस के राज

कर्नाटक का है।

सामने आई वीडियो की ये सच्चाई

इसकी जांच के लिए गूगल क्रोम के एक्‍सटेंशन 'InVid' का सहारा लिया गया। इस एक्‍सटेंशन के जरिए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्‍स और स्‍क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स-इमेज सर्च पर ढूंढ़ा जा सकता है। ये विडियो फुटेज कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्‍थ‍ित विद्यादीप विद्यालय का है। यह एक किंडरगार्टन स्‍कूल है। स्‍कूल प्रबंधन के मुताबिक, स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर स्‍कूल में कार्यक्रम करवाया जाना था। इसके लिए ही बच्‍चों को तीनों धार्मिक किताबों से बारी-बारी श्‍लोक, पंक्‍त‍ियां और आयतें सुनानी थीं। कार्यक्रम से पहले ये वीडियो उसी के रिहर्सल का है। स्‍कूल की प्रिंसिपल आरती जनार्दन कहती हैं, 'पर्यावरण दिवस पर हमारे बच्‍चों ने ऐसा ही एक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया था। इसमें तीनों धार्मिक किताबों से पंक्‍त‍ियां सुनाई गई थीं। इसे पैरेंट्स

ने बहुत पसंद किया और काफी खुश हुए। इसलिए स्‍कूल टीचर्स ने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर भी ऐसा ही कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया। लेकिन जब रिहर्सल के पहले भाग का विडियो गलत दावों के साथ वायरल हुआ, तो पैरेंट्स भी परेशान हो गए। कई पैरेंट्स ने इसकी खि‍लाफत की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
FAKE NEWS teacher from karnataka teach verses of quran to hindu kids

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.