देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन 18 दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी, मोदी 29 दिसंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

https://ift.tt/2EDYgcv

नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. देश की सबसे तेज रफ्तार बिना इंजन वाली ट्रेन 18 दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह ट्रेन शताब्दी ट्रेनों की जगह लेगी।


8 घंटे में तय करेगी करीब 800 किमी की दूरी
शुरुआती योजना के मुताबिक, ट्रेन 18 दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और वाराणसी 2 बजे पहुंचेगी। करीब 800 किमी की दूरी यह ट्रेन 8 घंटे में तय करेगी। यह दिल्ली के लिए दोपहर 2:30 बजे लौटेगी और यहां रात 10:30 बजे पहुंचेगी। इसी महीने 2 दिसंबर को ट्रेन 18 का ट्रायल रन कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन में किया गया था। इस दौरान ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की रफ्तार पार की थी।

- 100 करोड़ की लागत से चेन्नई की कोच फैक्ट्री में बनी ट्रेन 18 ने गतिमान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है। ट्रायल रन के बाद अधिकारियों ने कहा था कि यह ट्रेन 200 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती है। यह मेक-इन-इंडिया के तहत शुरू हुई परियोजनाओं में से अहम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PM Modi to flag off India's fastest, first engineless train on December 29

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ