कार सवार होटल कर्मचारी ने 18 वाहनों को टक्कर मारी, लोगों ने पकड़कर पीटा और कार को पलट दिया

http://bit.ly/2Ainfy8

जयपुर.एक होटलकर्मी ने तेज रफ्तार में कार चलाकर गुरुवार शाम को जेएलएन मार्ग और उसके आस-पास के क्षेत्र में दहशत फैला दी। चालक ने बीटू बाइपास, जवाहर सर्किल, डब्ल्यूटीपी, जीटी व गिरधर मार्ग के बाद गोपाल मोड़ पर एक के बाद एक कर 18 दुपहिया व चौपहिया वाहनों और सड़क मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को चपेट में ले लिया।

  1. आरोपी चालक को लोगों ने रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में कार को चलाता रहा। गोपालपुरा बाइपास पर रेड सिग्नल हुआ तो चालक ने कार को रोका। इस दौरानबीटू बाइपास व जीटी के आस-पास से पीछा कर रहे लोग पहुंच गए और चालक हाउसिंग बोर्ड दौसा निवासी सौरभ अग्निहोत्री को नीचे उतार लिया। गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी और फिर इसके बाद सड़क मार्ग पर उसकी कार को पलटकरआग लगाने की कोशिश की।

  2. बजाजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइस करके मामले को शांत कराया। पुलिस ने कार को लोगों की मदद से वापस सीधा किया और क्रेन से सड़क मार्ग से हटवाया।घटनाक्रम जवाहर सर्किल थाना इलाके का होने के कारण बजाजनगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक सौरभ को जवाहर सर्किल थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों का आरोप था कि चालक ने शराब पी रखी थी और नशे में धुत था। जबकि, पुलिस इंकार करती रही।

  3. प्रत्यक्षदर्शी बालावाला निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से अपने साथी के साथ गुजर रहा था। चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में एक कार आई और उसकी मोटरसाइकिल कोटक्कर मार दी। इसके बाद जब मनोज ने कार चालक का पीछा किया तो वह जवाहर सर्किल की तरफ चलागया। वहां पर उसने तीन दुपहिया वाहनों के टक्कर मार दी। लोग चालक का पीछा करने लगे तो आरोपी सौरभ कार को जेएलएन मार्ग होते गिरधर मार्ग से डब्ल्यूटीपी व जीटी की तरफ ले गया। इस दौरान उसने करीब 14 वाहनों को चपेट में ले लिया और पैदल जा रहे लोगों के भी टक्कर मार दी। रेलवे पटरी के पास होते हुए चालक कार कोगोपालपुरा की तरफ आ गया। सिग्नल से निकलने के बाद आरोपी तेज रफ्तार में कार को रिद्धि-सिद्धि की तरफ भगाकर ले जा रहा था। इस दौरान त्रिवेणी पुलिया से पहले ट्रैफिक का रेड सिग्नल हो गया। ऐसे में उसने कार को रोक लिया और उसका पीछा कर रहे लोग भी वहां पहुंच गए।

  4. गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक सौरभ को नीच उतारने के बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी के मुंह से खून निकलने लगा। इस दौरान तिराहे पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोगों ने आरोपी की कार का पलट दिया और उसमें आग लगाने लगे। तभी बजाजनगर थाना प्रभारी मांगीलाल जाप्ते के साथ में मौके पर पहुंच गए। लोगों को पुलिस ने समझाया और उनके कब्जे से आरोपी सौरभ को छुड़वा लिया। इसके बाद पुलिस ने कार कार सीधा कराया। उधर पुलिस ने सौरभ से पूछताछ की तो उसने कहां कि उसको अकसर मिर्गी के दौरे आते हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      18 वाहनों से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
      गुस्साए लोगों ने कार को रास्ते पर पलट दिया।
      चालक का कहना है कि उसे मिर्गी के दौरे आते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ