हैदराबाद.बंगाल की खाड़ी में उठा फेथई तूफान सोमवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के ओंगोल और काकीनाडा तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। तूफान के असर से आंध्र और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आंध्र सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया।
मौसम विभाग ने बताया रविवार को फेथई की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटा थी, लेकिन सोमवार को इसमें तेजी आई। आंध्र सरकार ने आम नागरिकों के लिए 'पीपुल फर्स्ट सिटिजन मोबाइल एप्लीकेशन' लॉन्च की है।
स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
पूर्वी गोदावरी के कलेक्टर के. मिश्रा ने बताया कि आठ तटीयजिलों में 50 राहत शिविर लगाए गए हैं। साथ ही चार आईएएस अधिकारियों को निगरानी और बंदोबस्त के लिए अमलापुरम में मौजूद हैं। खतरे के मद्देनजर यहां दो दिन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनात
आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक पी. वेंकटेश ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो-दो टीमें गुंटूर, कृष्णा पश्चिमी गोदावरी, पूर्वी गोदावरी और विशाखापट्टनम में तैनात की गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ