कोर्ट मैरिज के बाद साइनाा नेहवाल और पी. कश्यप ने हैदराबाद में दिया रिसेप्शन, यहां भी दिखी सादगी

https://ift.tt/2EyP6Oq

नेशनल डेस्क/हैदराबाद:शटलर साइना नेहवाल और पी. कश्यप ने कल हैदराबाद में रिसेप्शन दिया। इसमें दोनों खिलाड़ियों के रिश्तेदारों और मेहमानों ने शिरकत की। साइना-कश्यप ने शुक्रवार को शादी की थी। रिसेप्शन में दोनों मेचिंग ब्लू कलर के ड्रेस में नजर आए। साइना ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का ब्लू कलर का वेलवेट लहंगा पहना, जिस पर जरदोजी और मोतियों का खूबसूरत वर्क किया हुआ था। कश्यप ने ब्लू बंद गले की शेरवानी पहन रखी थी।

सादगी से की थी शादी

सायना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी शादी की जानकारी दी थी ।उन्होने अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ीपरुपल्‍लीकश्यप को अपना जीवसाथी चुना है। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होने लिखा था बेस्ट मैच ऑफ़ माई लाइफ़...और हैशटैग just married दिया। इस विवाह समारोह में केवल साइना और कश्यप के परिवार के सदस्य, खास रिश्तेदार समेत लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की। ये बेहद ही सादा समारोह था जिसकी जानकारी मीडिया तक को नहीं हुई थी। हालांकि खास मेहमानों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा भी मौजूद थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saina Nehwal and Parupalli Kashyaps look at their wedding reception in Hyderabad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ