शिमला.बिलासपुर के करोट-जामली के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसखाई में गिरने से 2 लोग मारे गए।बस में 27 लोग सवार थे। घायल हालत में 25लोगों काे बिलासपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाजुक हालत होने पर 2 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बुधवार करीब 7.30 बजेएचआरटीसी की बस नालागढ़ से जय नगर (सोलन) जा रही थी।करोट जामली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने परप्रशासनिक अधिकारियों सहित राहत एवं बचाव कर्मियों का दल घटनास्थल जा पहुंचा। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कर्मियों को घायल यात्रियों तक पहुंचने में परेशानी आरही है।मृतकों और घायलों के बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।अंधेराऔर रास्ता न होने के कारण यात्रियों को निकालने में दिक्कत आ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ