पार्टी संविधान में संशोधन बिना 2020 तक आप के संयोजक रहेंगे केजरीवाल

http://bit.ly/2EWDSCD

नई दिल्ली.आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अप्रैल, 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे। मौजूदा राष्ट्रीय परिषद का कार्यकाल 23 अप्रैल, 2019 को खत्म हो रहा था। अब 23 अप्रैल, 2020 तक रहेगा। मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को पार्टी की 7वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में परिषद के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।

  1. इससे पहले अरविंद केजरीवाल को दोबारा संयोजक बनाने के लिए पार्टी संविधान में बदलाव करने की बात कही जा रही थी। पार्टी संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल से ज्यादा एक पद पर नहीं रह सकता। केजरीवाल अप्रैल, 2016 में दूसरी बार तीन साल के लिए आप के संयोजक चुने गए थे। उनका कार्यकाल अप्रैल, 2019 में खत्म होना था। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि संविधान संशोधन की अफवाह फैलाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि संविधान में बदलाव होगा, लेकिन इसके लिए वार्ड लेवल तक चुनाव होते हैं। चुनावी वर्ष में ये एक चुनौती होगी। इसलिए एक साल तक राष्ट्रीय परिषद के कार्यकाल को बढ़ाया गया है। बैठक में 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के बाद गोपाल राय ने कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाले महागठबंधन में शामिल होने के संकेत दिए।

  2. सीएम बोले- राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नहीं जीती, भाजपा हारी है :आप के कांग्रेस के साथ महा गठबंधन में शामिल होने पर असमंजस के बीच शनिवार को केजरीवाल ने 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत पर सवाल उठाए। आप की नेशनल काउंसिल की बैठक में केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव दिखाते हैं कि यह कांग्रेस की जीत नहीं, बल्कि भाजपा की हार है। सीमित विकल्प होने से लोग कांग्रेस और भाजपा को वोट देने पर मजबूर हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में उनकी सरकार को लेकर एंटी इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो इनकंबेंसी है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले 4 साल के दौरान उनके काम में कई अड़चनें पैदा की गईं। इतिहास में ऐसा कोई सीएम नहीं रहा होगा, जो चपरासी तक का तबादला नहीं कर सकता। पुलिस व सीबीआई ने मुझ पर छापे मारे। मेरे बेडरूम और किचन की तलाशी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र ने 400 फाइलों की जांच की है, कुछ नहीं मिला। उन्होंने पीएम मोदी को चेतावनी दी सहारा-बिरला व रफाल की फाइलें हमें दिखाएं। इन 2 फाइलों के दम पर आपको जेल भेज सकते हैं।

  3. 5 राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी :आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में निर्णय लिया कि आप दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यहां पर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि हर राज्य को एक रिपोर्ट तैयार करना होगा और वो रिपोर्ट पीएसी को देनी होगी। उसके बाद पार्टी तय करेगी कि किस राज्य में चुनाव लड़ना चाहिए या फिर नहीं। उन्होंने बताया कि पार्टी की शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक में तय मुद्दों पर परिषद में चर्चा की गई। इसमें किसानों का मुद्दा, महिला सुरक्षा और राफेल शामिल थे। इस मामले में केंद्र की पोल खोल अभियान चलाया जाएगा।

  4. शिक्षा के बेहतर काम का वीडियो दिखाएंगे : गोपाल राय ने कहा कि चौथे प्रस्ताव में दिल्ली में शिक्षा व रोजगार के मुद्दे पर चर्चा की गई है। शिक्षा में बेहतर काम को लेकर वीडियो लेकर हम देश भर में जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को हटाने के लिए किसी को सहयोग देना पड़े तो पार्टी पीछे नहीं हटेगी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Kejriwal will be aap Coordinator till 2020

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.