नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल सोमवार को लगातार 13वें दिन सस्ते हुए। मेट्रो शहरों में पेट्रोल के रेट 19 से 22 पैसे तक कम हुए। डीजल 27 से 29 पैसे तक सस्ता हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 71.72 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 77.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। क्रूड के रेट घटने और रुपए में मजबूती आने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम घटा रही हैं।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
| शहर | सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) | मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) | कमी |
| दिल्ली | 71.93 | 71.72 | 21 पैसे |
| मुंबई | 77.50 | 77.29 | 21 पैसे |
| कोलकाता | 73.94 | 73.75 | 19 पैसे |
| चेन्नई | 74.63 | 74.41 | 22 पैसे |
मेट्रो शहरों में डीजल
| शहर | सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) | मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) | कमी |
| दिल्ली | 66.66 | 66.39 | 27 पैसे |
| मुंबई | 69.77 | 69.48 | 29 पैसे |
| कोलकाता | 68.39 | 68.12 | 27 पैसे |
| चेन्नई | 70.38 | 70.09 | 29 पैसे |
0 टिप्पणियाँ