कश्मीर के द्रास में तापमान -21 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के तीन जिलों में माइनस में पारा
भोपाल. कश्मीर में हो रही बर्फबारीके कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी तेज ठंड पढ़ रही है। राजस्थान, पंजाब में भी कई शहरों में पारा माइनस में है। सीकर जिले के फतेहपुर में कई जगह बर्फ जम गई, तो श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप में नल से बह रहा पानी भी जम गया। सर्वाधिक ठंड द्रास में रही जहां तापमान माइनस21 रिकॉर्ड किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 17.5 रहा। पंजाब में नए साल में बारिश का अनुमान है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में शीतलहर चल रही है।
राजस्थान
राजस्थान में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सीकर जिले के फतेहपुर मेंलगातार पांच रात से पारा माइनस में बना हुआ है। शुक्रवार रात भी यहां पारा -4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां सुबह गाड़ियों और बालकनी में पानी जम गया। वहीं, राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान -1.0 डिग्री रहा। यहां नाले में बहने वाला पानी भी जम गया। राज्य के सीकर में 1.5 और चूरू में -0.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ भीलवाड़ा में भी पारा -1.0 डिग्री दर्ज हुआ।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| भीलवाड़ा | -1.0 |
| अलवर | 1 |
| सीकर | 1.5 |
| चूरू | -0.6 |
| माउंट आबू (सीकर) | -1.0 |
| जयपुर | 5.1 |
मध्यप्रदेश
उत्तरी सर्द हवा से लगातार तीसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर शहर ठंड से ठिठुरे। भोपाल समेत प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बैतूल और पचमढ़ी के साथ ही खजुराहो में सबसे कम पारा रहा। यहां पर यहां पर तापमान 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा, उमरिया, शाजापुर, उज्जैन और राजगढ़ समेत प्रदेश के 20 जिलों में न्यनतम तापमान 5 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| दमोह | 3.0 |
| जबलपुर | 3.8 |
| खजुराहो | 1.4 |
| पचमढ़ी | 1.0 |
| ग्वालियर | 3.6 |
| भोपाल | 5.2 |
जम्मू-कश्मीर
कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते लेह में पारा माइनस17.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। श्रीनगर में ठंड इस कदर रही कि सीआरपीएफ कैंप में नल से निकली पानी की धार तक जम गई। कैंप में तैनात डिप्टी एसपी केके कश्यप ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर पोस्ट की है। इसके अलावा कारगिल, गुलमर्ग आदि स्थानों में भी पारा माइनस में ही रहा। जम्मू, कटरा, ऊधमसिंह नगर में भी खून जमाने वाली ठंड रही।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| लेह | -17.5 |
| कारगिल | -16.7 |
| गुलमर्ग | -7 |
| श्रीनगर | -7.2 |
| जम्मू | 3.1 |
| कटरा | 4 |
पंजाब
कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद सूबे में भी ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान बठिंडा में न्यूनतम पारा -0.8 दर्ज किया गया। सूबे में इस मौसम में अभी तक यह अपने आप में रिकॉर्ड है। पटियाला को छोड़कर बाकी सभी जिलों का पारा 0 से 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नए साल पर सूबे के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों बाद पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, रूपनगर, कपूरथला और जालंधर में हल्की बारिश होगी।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| अमृतसर | 1 |
| बठिंडा | -0.8 |
| लुधियाना | 3 |
| जालंधर | 3 |
| पठानकोट | 2 |
हिमाचल प्रदेश
हिमालय पर हिम वर्षा से हिमाचल का तापमान भी माइनस के नीचे है। कुल्लू और मनाली में माइनस 2 और 4 है तो शिमला में पारा 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| शिमला | 4 |
| कुल्लू | -2 |
| मनाली | -4 |
| धर्मशाला | 4 |
हरियाणा
दिल्ली से सटे गुड़गांव में शिमला से ज्यादा ठंड रही। शिमला में जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं गुड़गांव में 2 डिग्री ही रहा। हरियाणा के लगभग सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम ही रहा।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| गुड़गांव | 2 |
| कुरुक्षेत्र | 2 |
| अंबाला | 5 |
| चंडीगढ़ | 5 |
उत्तरप्रदेश
यूपी में भी कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल है। राजधानी लखनऊ में 5, आगरा और मथुरा में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। कुंभनगरी इलाहाबाद में 6 और कानपुर, मेरठ में 5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| लखनऊ | 5 |
| मेरठ | 5 |
| आगरा | 3 |
| इलाहाबाद | 6 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं