खुशखबरी 1 जनवरी से इन लोगों को रेलवे देने जा रहा है टिकट में सीधे 40 % का कन्सेशन, रिजर्वेशन करते समय ही देना होगी डिटेल, कम हो जाएगा 40 % किराया
ट्रैवल डेस्क। इंडियन रेलवे नए साल में ट्रांसजेंडर सीनियर सिटीजन को किराये में 40 परसेंट डिस्काउंट देगा। थर्ड जेंडर के 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। रेलवे की यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू हो जाएगी। रेलवे अभी 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के पुरुषों और 58 साल या इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को टिकट में कन्सेशन देता है। पुरुषों को 40 परसेंट तो महिलाओं को 50 परसेंट डिस्काउंट दिया जाता है। अभी तक ट्रांसजेंडर को यह डिस्काउंट नहीं मिल रहा था।
स्टूडेंट और लेबर को भी डिस्काउंट देता है रेलवे
- रेलवे अलग-अलग 53 कैटेगरी में कन्सेशन देता है। इसमें 10 से लेकर 100 परसेंट तक कन्सेशन दिया जाता है।
- एजुकेशनल टूर पर जाने वाले स्टूडेंट्स को 50 परसेंट डिस्काउंट सेकंड और स्लीपर क्लास में दिया जाता है। वहीं एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स को 75 परसेंट तक डिस्काउंट दिया जाता है।
- इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के गवर्नमेंट स्कूल के स्टूडेंट्स को स्टेडी टूर के लिए यात्रा करने पर 75 परसेंट तक का डिस्काउंट सेकंड क्लास में दिया जाता है।
और किन्हें मिलता है डिस्काउंट देखिए अगली स्लाइड्स में....
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं