TRAI की कस्टमर्स को राहत... TV चैनलों के नए नियम पर इतने दिन तक लगया ब्रेक, इस वजह से उठाया ये कदम; चैनल्स की नई प्राइस लिस्ट हो चुकी है जारी
न्यूज डेस्क। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कस्टमर्स को चैनल सिलेक्शन मामले में राहत दी है। दरअसल, ट्राई के नए नियमों के चलते 29 दिसंबर से उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा चैनल सिलेक्ट करना था। यानी उसे चैनल के हिसाब से ही पैसे देना होंगे। हालांकि, DTH और केबल टीवी कस्टमर्स अब तक चैनल्स सिलेक्ट नहीं कर पाएं हैं। इसी वजह से ऑपरेटर्स ने ट्राई से 1 महीने का समय मांगा था, जिसके बाद अब चैनल चुनने की तारीख को 31 जनवरी, 2019 तक बढ़ा दिया है।
ट्राई ने दी ये जानकारी
ट्राई के सचिव एस के गुप्ता ने प्रेस रिलीज में लिखा, "हमने गुरुवार को प्रसारकों, डीटीएच ऑपरेटरों और एमएसओ (मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों) के साथ एक बैठक की थी। सभी ने नए नियमों को तेजी से लागू करने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने अनुरोध किया कि ग्राहकों को कुछ और समय दिया जाए, ताकि वे बिना जल्दबाजी के अपने लिए बेहतर चैनल का सिलेक्शन कर सकें।
पहले ऐसा माना जा रहा था कि टेलीविजन सर्विस बंद हो जाएगी, लेकिन ट्राई ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। ट्राई ने बताया था कि टेलिकास्ट और केबल सर्विस के लिए नए नियामकीय रूपरेखा के क्रियान्वयन से टेलीविजन सेवा बाधित नहीं होगी।
ट्राई का नया नियम
DTH और केबल ऑपरेटर्स जो चैनल्स आपको दिखाते हैं उसमें कई ऐसे चैनल्स भी होते हैं जिन्हें आप नहीं देखते। यानी आपको इन चैनल्स का भी पेमेंट करना होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। ट्राई के नए नियम के चलते अब काई भी ऑपरेटर जबरन कोई चैनल थोप नहीं पाएगा। आप कस्टमर को सिर्फ उसी चैनल का पैसा देना होगा जिसे वो सिलेक्ट करता है। ऐसे में हो सकता है कि कस्टमर को 200 रुपए भी महीने के खर्च नहीं करना पड़े।
पेड चैनलों की लिस्ट
लिस्ट में 2 ब्रॉडकास्टर्स के कुल 332 चैनलों का इनडिविजुअली प्राइस बताया गया है। चैनलों की कीमत 10 पैसे से लेकर 1800 रुपए तक है। 29 दिसंबर के बाद से ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनल के ही पैसे देना होंगे। जी एंटरटेनमेंट, सोनी पिक्चर्स से लेकर स्टार इंडिया तक के अपने चैनलों के पैक सार्वजनिक कर रखे हैं। सभी चैनलों के रेट भी बताए गए हैं।
> पेड चैनल्स की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा संख्या Zee ग्रुप के चैनल्स की है। इसके बाद Star India और TV18 ग्रुप्स का नाम आता है। स्टार इंडिया के कुल 51 पे चैनल्स हैं। इसमें 23 चैनलों 19 रुपए की एमआरपी वाले हैं। पांच चैनल 1 रुपए की कीमत वाले हैं। यदि आप इसका पूरा पैकेज लेते हैं तो मंथली इसके लिए 646 रुपए चुकाना होंगे।
> ZEE एंटरटेनमेंट के कुल 41 चैनल्स हैं। इसमें से 19 चैनल 19 रुपए वाले हैं। जी एंटरटेनमेंट के पे चैनल का एवरेज प्राइस 12.32 रुपए है।
> सोनी के 25 पे चैनल्स हैं। एवरेज प्राइस 12 रुपए प्रतिमाह है। सभी चैनल्स को मिलाकर मंथली पैक 301 रुपए के करीब पड़ेगा।
> चेन्नई बेस्ड ब्रॉडकास्टर सन के 33 पे चैनल्स हैं। एवरेज प्राइस 11 रुपए प्रतिमाह है।
> वॉयकॉम-18 के टोटल 32 पे चैनल्स हैं। इनकी एवरेज कॉस्ट 7.80 रुपए है। 32 चैनल्स की टोटल कॉस्ट 250 रुपए प्रतिमाह आती है।
> इसके बाद टाइम्स ग्रुप, डिस्कवरी, टीवी18 न्यूज, जी न्यूज, एनडीटीवी के चार्जेस इन चैनलों के मुकाबले कम हैं।
ट्राई का नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए टाटा स्काई यूजर्स को चैनल्स के लिए कितने रुपए खर्च करने होंगे...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं