कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, सर्च ऑपरेशन चलाकर किया 4 आतंकियों का सफाया, एनकाउंटर के दौरान 16 लोग जख्मी भी हुए
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने शनिवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा के रजापोरा गांव कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना और एसओजी की टीम ने शुक्रवार से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सेना ने मकान की घेराबंदी कर सभी आतंकियों को मार गिराया। ये एनकाउंटर करीब 24 घंटे तक चला और इस दौरान 16 लोग जख्मी भी हुए हैं।
एक मकान में छिपे थे आतंकी
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना को शुक्रवार को पुलवामा में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स मिले थे। पता चला था कि राजपोरा गांव के एक मकान में आतंकी घर में छिपे हैं।
- इस सूचना पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस क 183 बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम को गांव की घेराबंदी के लिए भेजा गया।
- आतंकी यहां हाजीपाइन इलाके के एक मकान में छिपे मिले। इन्हें जैसे घेराबंदी का अहसास हुआ, इन्होंने सिक्योरिटी फोर्सेज पर फायरिंग कर भागने की कोशिश शुरू कर दी।
- इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों ने पूरा मकान घेर लिया। इसके बाद शनिवार सुबह दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें 16 लोगो जख्मी भी हुए हैं।
इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी
- इस कार्रवाई के दौरान सेना ने इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगवा दी और सुरक्षा के लिए रिजर्व पुलिस की कई टीमों के एनकाउंटर स्थल के पास तैनात किया गया।
- इसके बाद सेना को 24 घंटे एनकाउंटर के बाद शनिवार की सुबह कामयाबी मिली। सिक्योरिटी फोर्सेज ने मकान में छिपे सभी आतंकियों को मार गिराया।
- सेना की इस कार्रवाई से पहले सांबा जिले में सेना ने जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई दो एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं