गैजेट डेस्क. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में वोटिंग से लेकर नतीजों तक भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को गूगल पर सर्च किया गया। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक चुनावों के दौरान मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ में डाॅ. रमन सिंह और राजस्थान में सचिन पायलट के बारे में लोगों ने ज्यादा सर्चिंग की।राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बराबरी से सर्च किए गए, जबकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों ने मोदी से ज्यादा राहुल को सर्च किया।
मध्य प्रदेश
-
मप्र में 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 28 नवंबर से 9 दिसंबर तक 12 दिनों में गूगल पर लोगों ने भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को ज्यादा सर्च किया।
-
28 नवंबर के दिन कांग्रेस को 100 प्वॉइंट्स और भाजपा को 91 प्वॉइंट्स मिले थे, जबकि 9 दिसंबर के दिन कांग्रेस को 54 प्वॉइंट्स और भाजपा को 46 प्वॉइंट्स मिले।
-
इस दौरान गूगल पर शिवराज सिंह चौहान छाए रहे। 28 नवंबर को शिवराज को 53, ज्योतिरादित्य सिंधिया को 15 और कमलनाथ को 7 प्वॉइंट्स मिले थे, जबकि 9 दिसंबर के दिन शिवराज को 23, सिंधिया को 9 और कमलनाथ को 4 प्वॉइंट्स मिले थे।

गूगल ट्रेंड्स पर शिवराज, सिंधिया, कमलनाथ, बीजेपी और कांग्रेस की एवरेज सर्चिंग
| वेब सर्च | न्यूज सर्च | इमेज सर्च | यूट्यूब सर्च | |
| शिवराज सिंह चौहान | 23 | 18 | 11 | 18 |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | 8 | 0 | 10 | 9 |
| कमल नाथ | 3 | 0 | 8 | 4 |
| बीजेपी | 43 | 29 | 33 | 41 |
| कांग्रेस | 49 | 16 | 13 | 35 |
छत्तीसगढ़
-
यहां दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 12 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई। 12 नवंबर से 9 दिसंबर तक 29 दिनों में ज्यादातर दिन लोगों ने कांग्रेस को सर्च किया। 12 नवंबर को कांग्रेस को 44 और भाजपा को 47 प्वॉइंट्स मिले, जबकि 20 नवंबर को कांग्रेस को 100 और भाजपा को 67 प्वॉइंट्स मिले।
-
इसी तरह से कांग्रेस के भूपेश बघेल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अजीत जोगी के मुकाबले रमन सिंह आगे रहे। शुरुआती दिनों में अजीत जोगी गूगल सर्च में रमन सिंह से आगे थे।
-
12 नवंबर को गूगल पर रमन सिंह को 22 और अजीत जोगी को 31 प्वॉइंट्स मिले, जबकि भूपेश बघेल को सिर्फ 6 प्वॉइंट्स ही मिले। वहीं 20 नवंबर को रमन सिंह को 7 और अजीत जोगी 12 प्वॉइंट्स जबकि भूपेश बघेल को 10 प्वॉइंट्स मिले थे। 9 दिसंबर को रमन सिंह को 16 और अजीत जोगी और भूपेश बघेल को 8-8 प्वॉइंट्स मिले।

गूगल ट्रेंड्स पर रमन सिंह, अजीत जोगी, भूपेश बघेल, बीजेपी और कांग्रेस की एवरेज सर्चिंग
| वेब सर्च | न्यूज सर्च | इमेज सर्च | यूट्यूब सर्च | |
| रमन सिंह | 16 | 0 | 3 | 7 |
| अजीत जोगी | 16 | 0 | 0 | 6 |
| भूपेश बघेल | 3 | 0 | 0 | 2 |
| बीजेपी | 30 | 8 | 11 | 26 |
| कांग्रेस | 32 | 8 | 4 | 20 |
राजस्थान
-
यहां 7 दिसंबर को एक ही चरण में 199 सीटों के लिए वोटिंग हुई और 11 दिसंबर को नतीजे आ गए। 7 से 9 दिसंबर तक गूगल पर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ही ज्यादा सर्च की गई। 7 दिसंबर को कांग्रेस को 100 और बीजेपी को 99 प्वॉइंट्स मिले जबकि 9 दिसंबर को कांग्रेस को 76 और बीजेपी को 63 प्वॉइंट्स मिले।
-
इसी तरह वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट के बारे में ज्यादा सर्च किया गया। 7 दिसंबर को सचिन पायलट को 44, वसुंधरा को 9 और अशोक गहलोत को सिर्फ 5 प्वॉइंट्स मिले। जबकि 9 दिसंबर को सचिन पायलट को 34, वसुंधरा को 8 और अशोक गहलोत को 4 प्वॉइंट्स मिले।

गूगल ट्रेंड्स पर वसुंधरा, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, बीजेपी और कांग्रेस की एवरेज सर्चिंग
| वेब सर्च | न्यूज सर्च | इमेज सर्च | यूट्यूब सर्च | |
| वसुंधरा राजे | 8 | 32 | 12 | 7 |
| सचिन पायलट | 40 | 28 | 23 | 38 |
| अशोक गहलोत | 4 | 0 | 18 | 6 |
| बीजेपी | 80 | 28 | 66 | 75 |
| कांग्रेस | 91 | 33 | 40 | 64 |
गूगल पर मोदी से काफी पीछे रहे राहुल
-
अगर नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तुलना की जाए तो गूगल पर मोदी, राहुल से कहीं ज्यादा आगे हैं।
-
6 अक्टूबर को पांचों राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ था और गूगल पर 6 अक्टूबर से लेकर 8 दिसंबर तक के ट्रेंड्स मौजूद हैं।
-
6 अक्टूबर को पीएम मोदी को 70 और राहुल गांधी को सिर्फ 9 प्वॉइंट्स मिले थे। जबकि 8 दिसंबर को मोदी को 65 और राहुल गांधी को 9 प्वॉइंट्स ही मिले।
- हालांकि, इन तीनों राज्यों को देखें तो मोदी, राहुल से पीछे हैं। राजस्थान में मोदी को 100, मध्य प्रदेश में 41 और छत्तीसगढ़ में सिर्फ 12 प्वॉइंट्स ही मिले। जबकि, राहुल गांधी को राजस्थान में 100, मध्य प्रदेश में 90 और छत्तीसगढ़ में 34 प्वॉइंट्स मिले।

गूगल ट्रेंड्स पर मोदी और राहुल गांधी की एवरेज सर्चिंग
| वेब सर्च | न्यूज सर्च | इमेज सर्च | यूट्यूब सर्च | |
| नरेंद्र मोदी | 50 | 56 | 62 | 55 |
| राहुल गांधी | 8 | 23 | 17 | 14 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ