न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफे नीलाम होने वाले हैं। नीलामी की शुरुआती बोली 500 रुपए होगी। पीएम मोदी को पिछले 4 सालों में 1900 गिफ्ट्स मिल चुके हैं। नीलामी की प्रॉसेस ऑनलाइन होगी। अभी सभी गिफ्ट्स को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम को पिछले एक साल में ही विदेश यात्रा के दौरान 12.57 लाख रुपए मूल्य के 168 गिफ्ट्स मिले। पीएम को मिले तोहफे में सबसे कीमती गिफ्ट रॉयल
सेलेंगर लिमिटेड एडिशन चांदी की पट्टिका है।
इसकी कीमत 2 लाख 15 हजार रुपए है। पीएम को 1 लाख 10 हजार रुपए कीमत वाली मो ब्लॉ की कलाई की घड़ी भी मिली है। 1 लाख 25 हजा रुपए कीमत की मॉट ब्लैंक की एक जोड़ी कलम भी पीएम को गिफ्ट के तौर पर मिली है। पीएम को मस्जिद की प्रतिकृति भेंट की गई। इसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई जाती है। मोदी को खंजर और तलवार भी गिफ्ट में मिली हैं। अब आप इन्हें ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वीडियो में देखिए इन्हें कहां से खरीदा जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ