नई दिल्ली. मिजोरम में विधानसभा चुनाव जीतने वाले 40 में से 36 विधायक करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, करोड़पति विधायकों की औसत संपत्ति 3 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो गई है। यहां एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सकीं।
इससे पहले मिजोरम में 30 विधायक करोड़पति थे। नई विधानसभा में कांग्रेस के 5 और 8 निर्दलीय करोड़पति विधायक हैं। भाजपा से केवल एक विधायक सदन पहुंचे, उनकी भीसंपत्ति 3.31 करोड़ है।
9 विधायक ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा है। 2 विधायकों ने अपनी संपत्ति 10-50 लाख के बीच बताई है। एमएनएफ के विधायकों की औसत संपत्ति 4.97 करोड़ से 5.13 करोड़ के बीच है।
40 विधायकों में से केवल 2 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों एमएनएफ के हैं। पिछली विधानसभा में किसी भी विधायक के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं था।
10 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता 5 से 12वीं क्लास के बीच है। वहीं, 29 विधायकों के पास ग्रैजुएशन या उससे ऊंची डिग्री है।
0 टिप्पणियाँ