कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले बीजेपी गई तेल लेने, 10 दिन में करेंगे किसानों का कर्जा माफ

https://ift.tt/2SLWnO5

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश में इंदौर के पास राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो कहते हुए दिखे कि पार्टी गई तेल लेने, फिर महिलाओं को लेकर उनके विवादास्पद बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एमपी में कांग्रेस की सरकार होगी। कर्जमाफी और कांग्रेस के वचन पत्र जैसे अहम मुद्दों पर दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने उनसे खास बातचीत की।

10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज

जीतू पटवारी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद 10 दिन में कर्ज माफ करेंगे। 2 महीने के अंदर कांग्रेस के वजन पत्र की तमाम योजनाएं मूर्त रूप लेंगी।

इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट जीते जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट के मतदाताओं ने "जीतू" नाम के उम्मीदवार को ही जिताने के अपने दिलचस्प चुनावी इतिहास को इसबार भी दोहराया। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस सीट पर भाजपा नेता मधु वर्मा को 5,703 मतों के नजदीकी अंतर सेशिकस्त दी। बेहद उतार-चढ़ाव भरे चुनावी मुकाबले में पटवारी ने 1,07,740 मत हासिल किए, जबकि वर्मा के हिस्से में 1,02,037 वोट आए। इस सीट पर2,475 मतदाताओं ने नोटा के विकल्प का इस्तेमाल किया।

साल 2008 के विधानसभा चुनावों से पूर्व किये गए परिसीमन से वजूद में आयी राऊ सीट पर हुआ पहला चुनाव भाजपा नेता जीतू जिराती ने जीता था।तब उन्होंने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी को 3,821 मतों के अंतर से हराकर इस सीट से पहला विधायक चुने जाने की उपलब्धिहासिल की थी।साल 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के जीतू पटवारी ने भाजपा के जीतू जिराती को 18,559 मतों से हराकर पुराना हिसाबचुकता कर लिया था। यानी राऊ सीट के मतदाताओं ने अब तक हुए तीनों चुनावों में "जीतू" नाम के उम्मीदवार पर ही भरोसा जताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mp assembly-elections-jitu-patwari-congress-madhya-pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ