पीएम मोदी ने साढ़े 4 साल में ऐसा क्या नहीं किया जिसको लेकर राहुल ने कसा तंज

https://ift.tt/2UlAQxo

नेशनल डेस्क/हैदराबाद: कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर फिर से निशाना साधा है। ट्विटर पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- 'आपकी सरकार को 1654 दिन हो गए, लेकिन आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की।' राहुल गांधी ने पीएम मोदी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की सलाह देते हुए कहा कि कभी आप भी मीडिया की बौछार के मजे लीजिए।

राहुल गांधी ने ट्वीट में क्या लिखा?
कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा- 'डियर मोदी, चुनाव प्रचार खत्म हो गया, उम्मीद करता हूं कि अब आप अपने प्रधानमंत्री पद के पार्ट टाइम जॉब के लिए अब कुछ वक्त निकाल लेंगे। खैर आपको प्रधानमंत्री बने 1654 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आजतक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, हैदराबाद में आज हुई मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की ये तस्वीर है, एक दिन आप भी ट्राई कीजिए। पत्रकारों के सवालों का जवाब देना मजेदार होता है।'


राहुल ने नायडू के साथ की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 5 दिसंबर को कल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, इसमें उनके साथ तेलगु देशम पार्टी के नेता और आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल ने राफेल डील समेत कई मसलों पर पीएम को घेरा था।





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
rahul gandhi challenges modi for open press conference

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ