गुंटूर. यू-ट्यूब की पॉपुलर शेफ कारे मस्तानम्मा का 107 साल की उम्र में निधन हो गया। वो आंध्रप्रदेश के गुडिवाड़ा की रहने वाली थी। उन्होंने गुंटूर जिले में आखिरी सांस ली। वो यू-ट्यूब पर गांव के सरल तौर-तरीकों से खाना बनाने के लिए मशहूर थीं। कंट्री फूड नाम का उनका यू-ट्यूब चैनल उनके पोते ने शुरु कराया था और उनके 8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
देसी अंदाज में कुकिंग
- कारे का कुकिंग का अपना अलग ही तरीका था, जो उन्होंने कहीं से सीखा नहीं था। वो खाने में हमेशा खेत की ताजी सब्जियां ही इस्तेमाल करती थीं।
- वहीं उनके किचन में आज को तरह को कोई मॉडर्न गैजेट्स नहीं हैं, बल्कि वो प्रकृति के बीच खुले में खेत में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती थी।
- कारे की शादी 11 साल की उम्र में हो गई थी और उनके पांच बच्चे थे। वो महज 22 साल की थीं, जब उनके पति की मौत हो गई थी और तब से उन्होंने ही परिवार को संभाला।
- वो शुरू से ही बहुत एक्टिव और हार्डवर्किंग थीं। खाना बनाना उनका पसंदीदा काम था। उनके पोते कारे लक्ष्मण ने उनके टैलेंट को पहचाना और उनके खाना बनाने का वीडियोज यू-ट्यूब पर डालना शुरू किया।
- जब वीडियोज को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा तो उसने अपने दोस्त श्रीनाथ रेड्डी के साथ मिलकर कंट्री फूड के नाम से उनका यू-ट्यूब अकाउंट बना दिया और उस पर उनके वीडियोज अपलोड करने लगा।
- इस यूट्यूब चैनल की शुरुआत 19 अगस्त 2016 में हुई, जब कारे की उम्र 105 साल हो चुकी थी। पर महज दो साल में वो यू-ट्यूब की सबसे पॉपुलर शेफ में से एक बन गईं और 8 लाख सब्सक्राइबर जोड़ लिए।
सबसे ज्यादा पॉपुलर रेसिपी
- कारे की सबसे ज्यादा पसंद की गई रेसिपी वाटरमेलन चिकन है, इस डिश को बनाने का तरीका बताने वाला वीडियो 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था।
- इसके अलावा चिकन बिरयानी और इमू मीट कढ़ी के वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था। उन्होंने आलू, अदरक और टमाटर को छीलने की कई अनोखी टेक्निक भी बताई।
- पिछले काफी महीने से कारे की सेहत ठीक नहीं थी और उनके कुकिंग करना मुश्किल हो रहा था। इस वजह से कंट्री फूड्स पर पिछले 6 महीने से उनका कोई वीडियो अपलोड नहीं हुआ था।
- बुधवार को कंट्री फूड चैनल ने कारे की मौत की खबर कंफर्म की। चैनल ने उनके अंतिम संस्कार की लाइव स्ट्रीमिंग कर उनके सब्सक्राइबर को इसकी सूचना दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ