यहां होने जा रही है देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की बेटी की प्री-वेडिंग सेरेमनी, 50 एकड़ में फैली है ये शानदार प्रॉपर्टी, यहां होती हैं बेहद महंगी और लग्जरी शादियां

https://ift.tt/2ASVHyT

ट्रैवल डेस्क। देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आंनद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी के पहले उदयपुर में 8 और 9 दिसंबर को प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी गई है। प्री-वेडिंग सेरेमनी फाइव स्टार डीलक्स होटल द ओबेरॉय उदयविलास में होगी। यह होटल उदयपुर की सबसे लग्जरी होटल्स में से एक है।

50 एकड़ में फैली यह प्रॉपर्टी कभी मेवाड़ के महाराणा की हुआ करती थी। होटल के सभी कमरों से बाहर का शानदार नजारा दिखता है। होटल में कोहिनूर सुई विथ प्राइवेट पूल, लग्जरी सुईट विथ प्राइवेट पूल, प्रीमियर रूम विथ सेमी प्राइवेट पूल, प्रीमियर रूम विथ पूल व्यू और प्रीमियर रूम के ऑप्शन मिलते हैं। बता दें कि यह ओबेरॉय ग्रुप की होटल है। यह ग्रुप इंडिया के करीब 14 बड़े शहरों में अपनी फाइव स्टार होटल चला रहा है। इंडिया के अलावा विदेशों में भी कई होटल्स ग्रुप द्वारा संचालित की जा रही हैं।

ये चीजें बनाती हैं होटल को खास
- इस पांच सितारा होटल में आप पॉट पेंटिंग, काइट डेकोरेशन, मैजिक शो, ट्रेजर हंट, ब्लॉक पेंटिंग, पपेट शो, प्ले विथ क्ले, महाराजा राइड, साफा टाइंग, पेंटिंग, एस्ट्रोलॉजी रीडिंग, हेरिटेज वॉक के साथ ही बड़े महल की विजिट भी कर सकते हैं। - यहां लेकसाइड पर प्राइवेट डिनर ओर्गनाइज किए जा सकते हैं। डाइनिंग में भी सूर्यमहल एंड चांदनी, उदयमहल और द बार के ऑप्शन यहां हैं। इनमें आप देशी के साथ ही विदेशी जायकों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

- आप लेक के किनारे डिनर और लेक में क्रूज पर घूमते हुए लंच का आंनद ले सकते हैं। 30 हजार रुपए में 3 घंटे के तक के लिए एक कपल को स्पा की सर्विस इस होटल में दी जाती है।


कितने में बुक होती है पूरी होटल
- होटल स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के लिए इस पूरी होटल को बुक करने का खर्चा दो रातों का खर्चा करीब 66 लाख रुपए आता है। इसमें टैक्स अलग से देना होता है।

- पूरी होटल बुक करने पर होटल के सभी 87 रूम आपके लिए रिजर्व हो जाते हैं। इस दौरान अन्य सभी लोगों की एंट्री बैन कर दी जाती है।
- वेडिंग का पूरा अरेजमेंट होटल की तरफ से किया जाता है। आप बेंक्वेट हॉल के साथ ही लॉन और जलमहल में भी शादी के फंक्शंस कर सकते हैं।
- इसके अलावा खाने के लिए इसमें अलग से पैसा देना होता है। प्रति व्यक्ति लंच 6500 से 7000 रुपए और डिनर 7500 से 8500 रुपए प्रति व्यक्ति चार्ज किया जाता है।

- होटल में 14 नवंबर तक किसी तरह की कोई बुकिंग अवेलेबल नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.