SBI का ऑफर : 10 हजार कस्टमर को मिलेगा फ्री पेट्रोल, बस खर्च करने होंगे 100 रुपए; आप भी ले सकते हैं ऑफर का फायदा



न्यूज डेस्क। SBI अपने कस्टमर के लिए खास ऑफर लेकर आई है। इसमें 5 लीटर तक फ्री पेट्रोल मिल सकता है। बैंक का ये ऑफर 15 दिसंबर तक रहेगा। ये ऑफर 18 नवंबर से शुरू हुआ था। हालांकि, पहले इस ऑफर की लास्ट डेट 23 नवंबर थी। इस ऑफर का बेनीफिट लेने के लिए आपको BHIM SBI Pay ऐप का यूज करना होगा।
इस तरह मिलेगा ऑफर का फायदा
> ऑफर का बेनीफिट लेने के लिए आपको इंडियन ऑयल के पंप से ही पेट्रोल या डीजल लेना होगा।
> मिनिमम 100 रुपए का पेट्रोल या डीजल खरीदना जरूरी है।
> इसका पेमेंट आपको BHIM SBI Pay से करना होगा। आपको पेमेंट का रेफरेंस नंबर मिलेगा।
> आपको 12 डिजिट का रेफरेंस नंबर 9222222084 पर सेंड करना होगा।
रेफरेंस नंबर ऐसे करें सेंड
मान लीजिए आपका रेफरेंस नंबर 123456789123 है। तब आपको नंबर के साथ डेट और मंथ भी लिखना होगी। जैसे आपने 20 नवंबर को पेट्रोल या डीजल खरीदा। तब आपको रेफरेंस नंबर इस तरह मैसेज करना होगा।
123456789123 स्पेस 2011 => 9222222084
नोट : SBI का ये ऑफर 15 दिसंबर को रात 11:59 पर बंद हो जाएगा। ऑफर का बेनीफिट सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा। 10 हजार कस्टमर को 50, 100, 150 और 200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। एक नंबर पर दो बार तक कैशबैक मिलेगा। जिसका यूज आप पेट्रोल खरीदने में कर सकते हैं।
SBI Customers Can Get Up To Free 5 Litre Petrol
Blogger द्वारा संचालित.