जानना जरुरी है
News
महिला शिक्षक ने बच्चों को शांत रखने के लिए मुंह पर बांधा टेप, निलंबित
गुरुग्राम. यहां के एक निजी स्कूल में महिला शिक्षक को बच्चों के मुंह पर टेप बांधने के आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया। महिला पर आरोप है कि उसने एलकेजी क्लास के दो बच्चों को शांत रखने के लिए उनके मुंह पर टेप लगा दिया था।
घटना अक्टूबर की बताई जा रही है। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि महिला शिक्षक बच्चों के मुंह पर टेप लगाती दिख रही है। बच्चों की उम्र चार साल है। इनमें से एक लड़का और लड़की है।
क्लास को परेशान कर रहे थे बच्चे: शिक्षिका
बच्चों के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया। वहीं, शिक्षिका का कहना है कि बच्चे पूरे क्लास को परेशन कर रहे थे और गलत भाषा का भी इस्तेमाल कर रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं