सिद्धू की आवाज जाने का खतरा, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
नई दिल्ली.पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते-करते अपनी आवाज खोने की कगार पर पहुंच गए। उन्होंनेकांग्रेसउम्मीदवारों के पक्ष में 17 दिनमें ताबड़तोड़ 70 रैलियां कीं। लगातार भाषण देने की वजह से उनके वोकल कॉर्डकोनुकसान पहुंचा है।
डॉक्टरों के मुताबिक, सिद्धू कोलिरिंगजाइटिस (वोकल कॉर्डको काफी नुकसान होना) बीमारी हुई है। उनकी हालत गंभीर है। वे अपनी आवाज खोने की कगार पर थे। उन्हें तीन से पांच दिन तक पूरा आराम करने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान लगातार हेलीकॉप्टर और फ्लाइट में सफर करने से भी सिद्धू की सेहत पर बुरा असर पड़ा है।
क्यों होती है यह बीमारी?
डॉक्टरों के मुताबिक, जब शरीर उत्साह से भरा हो और दिमाग लगातार तेज बोलने के लिए प्रेरित कर रहा हो लेकिन गला आपका साथ न दे तो इसे लिरिंगजाइटिस की बीमारी कहते हैं। यानी शरीर और दिमाग नहीं थका, लेकिन गला थक गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं