लड़की ने जॉब के लिए पोर्टल पर डाला रेज्युमे, कुछ दिनों बाद ही नौकरी के लिए कॉल भी आया, पर नहीं मिली नौकरी

https://ift.tt/2EisLEF

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में जॉब पोर्टल के सहारे युवती के यौन शोषण की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां 27 साल की एक लड़की ने अपना रेज्युमे एक जॉब पोर्टल पर अपलोड किया तो कुछ ही समय बाद उसे एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इन्फोसिस का रिक्रूटर बताया और जॉब का भरोसा दिलाया। इसके बाद वो उसे ब्लैंक कॉल करके परेशान करने लगा और जॉब दिलाने के नाम पर एक शख्स दिन-रात उसे फोन करने लगा और उसका सोना-जागना तक मुश्किल हो गया। वो फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। शख्स की हरकतें इतनी ज्यादा बढ़ गईं कि लड़की को पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।

जॉब के बहाने लड़की को परेशान करने लगा
- लड़की की पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने फोन करके कहा कि उसे युवती का रेज्युमे क्विकर से मिला है। उसे अपना नाम किशोर बताया।
- उसने कहा कि वो मेंगलुरु में इन्फोसिस के एचआर डिपार्टमेंट में काम करता है। उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब के लिए 1800 रुपए प्रोसेसिंग फीस के तौर पर मंजूनाथ नाम के एक शख्स के अकाउंट में जमा करने के लिए कहा।
- कुछ दिनों के बाद किशोर फोनकॉल कर लड़की को परेशान करने लगा। वो देर रात में भी फोन लगा देता और उससे अश्लील बातें करने लगता था।
- किशोर ने उससे नौकरी देने के नाम पर अजीब डिमांड रखनी शुरू कर दी और फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा।

'जरूरतें पूरी करो- जॉब पाओ'
- लड़की के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि मेरी जरूरतें पूरी करो और नौकरी पाओ। इसके बाद लड़की ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया तो अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया।
- लड़की की हालत ऐसी हो गई कि उसे किसी का फोन उठाने में भी डर लगने लगा था। लड़की साउथ बेंगलुरु में अपना रिश्तेदारों के साथ रह रही थी और उसकी जल्द ही शादी होने वाली है।
- लड़की के रिश्तेदारों ने भी बताया कि उसने कई बार किशोर से रिक्वेस्ट की कि वो उसे कॉल न करें लेकिन वह नहीं माना। यहां तक कि वो सुबह से ही कॉल करने लगता था।
- कई बाद चेतावनी देने पर भी जब किशोर नहीं मामला तो लड़की ने पुलिस में जाने का फैसला किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।

50-60 लड़कियों को बना चुका है शिकार
- जांच में पता चला कि किशोर कुछ साल पहले तक इन्फोसिस में काम करता था लेकिन बाद में उसने नौकरी और क्विकर जैसे ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स में काम करने लगा, जहां से उसे लड़कियों के रेज्युमे मिले।
- जांच में पता चला कि किशोर का असली नाम मंजूनाथ है। उसने अपने ही अकाउंट में लड़की से पैसे डलवाए थे। वो अभी एचआर के तौर पर किसी और कंपनी में काम कर रहा है।
- जांच में ये भी सामने आया है कि किशोर करीब 50-60 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है, जिनसे उसने या तो पैसे लिए या उनका उत्पीड़न किया है।
- पुलिस ने 32 साल के किशोर को उसके घर से ही अरेस्ट किया गया और उसे यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकाने के मामले में जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.