मां बनाना चाहती थीं ट्रांसलेटर पर मॉडलिंग को चुना करियर, मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेन्ट करने वाली अनुकृति वास की लाइफ

https://ift.tt/2SC7U2u

नेशनल डेस्क. चीन में मिस वर्ल्ड 2018 के लिए फाइनल हुआ, जिसमें अनुकृति वास ने भारत को रिप्रेजेन्ट किया। वो महज 19 साल की हैं और तमिलनाडु से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां सिंगल मदर हैं। अनुकृति खुद को टॉम ब्वॉय बताती हैं क्योंकि वो आम लड़कियों की तरह स्कूटी तक ही सीमित नहीं है। उन्हें बाइक चलाने का भयानक क्रेज है और इसीलिए उनकी टॉम ब्वॉय की इमेज रही है। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में ऐसे ही किस्से शेयर किए हैं।

मां बनाना चाहती थीं ट्रांसलेटर
- तमिलनाडु के अनुकृति मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली की रहने वाली हैं। वो फ्रेंच लैंग्वेज में बीए कर रही हैं। उनकी मां उन्हें ट्रांसलेटर बनाना चाहती थीं।
- वो चेन्नई के लोयोला कॉलेज की स्टूडेंट हैं। वो एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं जो ट्रांसजेंडर्स के लिए काम करता है।
- वास ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था- मेरी एक फ्रेंड ट्रांसजेंडर है। उसकी फैमिली ने उसे छोड़ दिया था। इसलिए मैं ट्रांसजेंडर्स की एजुकेशन के लिए काम करती हूं
- अनुकृति की परवरिश जिस त्रिची शहर में हुई है, जहां लड़कियों की लाइफ काफी बंधनों में बंधी है। वहां लड़कियों के लिए देर शाम के बाद घर से बाहर निकलना संभव नहीं हो पाता है।
- मिस इंडिया की खिताब जीतने के बाद अनुकृति ने वहां के लोगों से कहा था कि आप लोग भी उस कैद से बाहर निकले और पहुंचे जहां पहुंचना चाहते हैं।

मां के बहुत करीब हैं अनुकृति
- अनुकृति की ने मां अकेले उनकी परवरिश की है और यही वजह है कि वो अपनी मां के बेहद करीब हैं। उन्होंने अपनी मां से सीखी बातों का कई बार जिक्र भी किया है।
- उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने अपनी मां से एक बात सीखी है कि हालात कैसे भी हो हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए क्योंकि जो सामने है, लोगों को वही दिखता है। आपके अंदर क्या चल रहा, ये कोई नहीं जानता पर आपकी मुस्कुराहट कई लोगों को उम्मीद दे जाती है।

टॉम ब्वॉय की इमेज
- अनुकृति आम लड़कियों तक नहीं हैं, जिनकी लाइफ स्कूटी तक सीमित हो। बाइक्स चलाने को लेकर वो शुरू से ही बहुत क्रेजी रही हैं और इसी वजह से उनकी इमेज हमेशा टॉम ब्वॉय की रही है।
- इसके अलावा उन्हें घूमना-फिरना भी बहुत पसंद है। वो एडवेंचर की शौकीन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो हिमाचल प्रदेश जरूर घूमना चाहेंगी।
- हिमाचल पसंद करने की एक और वजह है। अनुकृति पैरग्लाइडिंग करना चाहती हैं और उनके दोस्तों ने उन्हें बताया था कि हिमाचल पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया की दूसरी सबसे शानदार जगह है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All you need to know about Anukreethy Vas

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.