ईडी ने वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे, कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार बदला ले रही

https://ift.tt/2AXSVIH

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों के दिल्ली स्थित तीन ठिकानों पर छापे मारे। अफसरों के मुताबिक, यह कार्रवाई रक्षा सौदे में कमीशन से जुड़े मामले में की गई। जिन लोगों के यहां एजेंसी ने छापे मारे हैं, वे वाड्रा की फर्म से जुड़े हैं। वाड्रा के खिलाफ ईडी राजस्थान के बीकानेर में जमीन मामले में भी जांच कर रही है। उधर, कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को पांच राज्यों में हार का अनुमान लग गया है इसलिए वह अब बदला लेने के लिए कार्रवाई कर रही।

  1. वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खैतान ने बताया कि ईडी की टीम ने सुबह तीन जगहों पर छापे मारे हैं। एजेंसी के अफसरों के पास सर्च वारंट भी नहीं था। स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के अंदर लोगों को बंद कर दिया गया। ईडी अफसर किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। उस जगह को जेल बनाकर रखा गया है।

  2. पिछले 4.5 साल हो गया है। लेकिन ईडी को अभी तक कुछ नहीं मिला। इसलिए एजेंसी दरवाजे बंद कर जांच कर रही है। जानबूझकर सबूत रखने की कोशिश की जा रही है।

  3. कांग्रेस ने वाड्रा से जुड़े लोगों के यहां छापे को बदला लेने की राजनीति बताया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार का अनुभव हो गया। इसलिए मोदी सरकार ने अब बदला लेने के लिए यह कार्रवाई कर रही।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Ed officials reach three locations in Delhi connected to close aides of Rob

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.