पहले आपस में हो रही थी बात लेकिन फिर दे दिया धक्का, न्यूज चैनल में लाइव डिबेट के दौरान मारपीट, सपा प्रवक्ता पुलिस हिरासत

https://ift.tt/2QKs5h2

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लाइव टीवी डिबेट शो के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और बीजेपी प्रवक्ता आपस में भिड़ गए। डिबेट के दौरान सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया को धक्का दे दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने घटना की सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने भदौरिया को हिरासत में ले लिया।


सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा
न्यूज चैनल में बहस चल रही थी। इसी दौरान गौरव भाटिया गाली-गलौच करने लगे। विरोध किया तो वह मुझे पीटने के लिए भागे तो मैंने दोनों हाथों से रोक लिया। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस मुझे थाने ले आई। मुझे छह घंटे से बिना गलती के मुझे बैठा रखा है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा
बहस में हिस्सा लेने के दौरान सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मैं भी ऐसा कर सकता था लेकिन मैं कानून को मानने वाला नागरिक हूं। मैंने पुलिस से शिकायत कर दी है। अब कानून अपना काम करेगा।

समाजादी पार्टी की तरफ से जारी किया बयान
उधर, समाजादी पार्टी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया, 'अभद्र व्यवहार, अनुचित शब्दों का प्रयोग एवं मारपीट करने वाले आप भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया झूठ बोलना बंद करिए। घटना का कोई साक्ष्य हैं तो जनता के सामने प्रस्तुत करिए। जी न्यूज़ से भी अनुरोध है कि सम्बंधित घटना का कोई वीडियो हो तो सार्वजनिक करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
fight breaks out between bjp gaurav-bhatia and sp anurag bhadoria

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.