सुनील छेत्री की 1st एनिवर्सरी का अनोखा जश्न, फुटबॉलर ने खुद किया शेयर किया वीडियो

https://ift.tt/2zQ6ev7

नेशनल डेस्क। भारतीय फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर सुनील छेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील छेत्री अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्या के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह 'फुटबॉलर' स्टाइल में मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि सुनील छेत्री और उनकी पत्नी एक बैलून को सिर से मार रहे हैं और सुनील छेत्री अपने हर किक को गिन भी कर रहे हैं। इस वीडियो को सुनील छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

कौन हैं सुनील छेत्री
सुनील छेत्री एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में मोहन बागान एसी के लिए खेल रहे हैं। उनका जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था। उनके माता-पिता के.बी. छेत्री और सुशीला छेत्री हैं। उन्होंने गंगटोक में बहाई स्कूल, दार्जिलिंग में बेथानी और आरसीएस, कोलकाता में लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल में अध्ययन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
marriage anniversary of indian football team striker

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.