पैसेंजर्स से भरी बस में बगल की सीट पर आकर बैठी महिला, तो पैंट की जिप खोलने लगा एक शख्स, विरोध करने पर भी नहीं माना
नई दिल्ली. दिल्ली में डीटीसी बस में एक शख्स को महिला के सामने मास्टरबेट करने के मामले में अरेस्ट किया गया है। महिला जैसे ही आरोपी के बगल वाली सीट पर बैठी, वैसे कुछ देर बाद ही आरोपी ने ये शर्मनाक हरकत करनी शुरू कर दी। महिला ने बस रुकवाई और तुरंत पीसीआर को फोन लगाकर घटना की शिकायत की। आरोपी की पहचान 45 साल के किशनदत्त के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
भरी बस में की शर्मनाक हरकत
- पुलिस ने बताया कि महिला 543 रूट नंबर की बस में सफर कर रही थी। महिला के मुताबिक बस जब एम्स के आगे निकली तो शख्स ने ट्राउजर की जिप खोल दी। महिला इसका विरोध करती कि उसने पैसेंजर्स से भरी बस में शर्मनाक हरकत शुरू कर दी।
- इसके बाद महिला ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा और बाकी पैसेंजर्स से भी मदद मांगी। तभी आरोपी शख्स भागने की कोशिश करने लगा लेकिन महिला ने उसे पकड़ लिया और पीसीआर को कॉल कर दिया।
- मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को छेड़छाड़ के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। इन्वेस्टिगेशन अफसर ने बताया कि महिला का बयान दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
आरोपी का लिया ब्लड सैंपल
- पुलिस ने बताया कि आरोपी का ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं वो नशे की हालत में तो नहीं था। आरोपी किशनदत्त दिल्ली के गाजीपुर में रहता है और पेंटिंग का काम करता है। वो आनंद विहार से बस में चढ़ा था।
- बता दें, एक हफ्ते पहले भी दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट के सामने एक शख्स को मास्टरबेशन करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं