भारत की शोभा रानी ने फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी, अगला लक्ष्य एवरेस्ट

https://ift.tt/2rqZdMS

कैथल (हरियाणा). साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (19 हजार 341 फीट) को फतेह कर यहां के पूंडरी कस्बे के करोड़ा गांव की बेटी शोभारानी ने तिरंगा फहराया है। शोभारानी के पिता हरियाणा परिवहन निगम में ड्राइवर हैं। शोभा ने यह कारनामा सिर्फ चार दिन में कर दिखाया। उनका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट (29,029 फीट) को फतह करना है।

  1. शोभा ने बताया कि उन्होंने पर्वतारोही संतोष यादव से प्रेरणा लेकर पिछले साल ही पर्वतारोहण की परीक्षा पास की। 18 अगस्त से 21 सितंबर तक 24 दिन की ट्रेनिंग श्रीनगर के पहलगांव में ली। दूसरी बार 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक पांच दिन की ट्रेनिंग और ली।

  2. शोभा 14 नवंबर को पर्वतारोहण के लिए दक्षिण अफ्रीका गईं और 18 नवंबर को माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई शुरू की। मौसम की मुश्किलों को पार करते हुए 21 नवंबर को शिखर पर तिरंगा फहराने में कामयाब रहीं।

  3. कामयाब होकर लौटी शोभा का पूंडरी बस स्टैंड पर ग्राम सरपंच भल्ला राम और सैकड़ों गांववालों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्हें खुली जीप में बाइक और कारों के काफिले के साथ गांव ले जाया गया। यहां उन्हें सम्मानित किया गया।

  4. शोभा ने बताया कि उनके दल में दो लड़कियां और दो लड़के थे। चढ़ाई के दौरान बर्फबारी होने से काफी मुश्किल आई, लेकिन यह मुश्किल उन्हें रोक नहीं पाई।

  5. 1998 में किसान परिवार में जन्मीं शोभा स्कूली शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से की। अभी वे जयराम गर्ल्स कालेज लाहौर माजरा से बीए कर रही हैं। उनका कहना है कि उनकी इस कामयाबी में उनके परिवार वालों खासकर पिता का बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने पूरा खर्च उठाया और हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      गांव पहुंचने पर शोभा का जोरदार स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.