अनिल-टीना अंबानी और दूल्हा आनंद पहुुंचे, बिल क्लिंटन-हिलेरी कल आएंगे

https://ift.tt/2G2nFy7

उदयपुर.उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए गुरुवार को ईशा के मंगेतर आनंद पीरामल के साथ उनके पिता अजय पीरामल और मां स्वाति पीरामल उदयपुर पहुंचे। अनिल अंबानी के साथ उनकी पत्नी टीना अंबानी और माता कोकिला बेन भी गुरुवार को उदयपुर आ गईं। डबोक एयरपोर्ट पर रूटीन की 20 फ्लाइट्स के अलावा 15 चार्टर भी पहुंचे।

8 या 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन शनिवार को आएंगी। क्लिंटन दंपती 4 दिन तक मेवाड़ में ही रहेंगे। वे 11 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुकेश अंबानी व नीता अंबानी बुधवार रात को ही उदयपुर पहुंच गए थे, वे गुरुवार दोपहर नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर दर्शन करने गए।

8 और 9 दिसंबर को होने वाली ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-दुनिया की उद्योग, हॉलीवुड-बाॅलीवुड, राजनीति और क्रिकेट से जुड़ी करीब 1800 हस्तियां शरीक होंगी। कुछ मेहमान गुरुवार को पहुंच गए। उद्योगपति रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी और अमिताभ बच्चन परिवार के साथ 9 दिसंबर को समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर आएंगे।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित कई प्रमुख लोग शनिवार को उदयपुर पहुंचेंगे। आठ दिसंबर होने वाले कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनिल अंबानी, मां कोकिला बेन और पत्नी टीना के साथ गुरुवार शाम 6 बजे पहुंचे।
शाम साढ़े चार बजे दूल्हा आनंद पीरामल भी पहुंचे।
एयरपोर्ट से बाहर आते इशा के मंगेतर आनंद के पिता अजय पीरामल और माता स्वाति।
अनंत अंबानी की दोस्त राधिका मर्चेंट।
मुंबई की सड़कों पर जब-तब रनिंग करते दिखने वाले अनिल अंबानी स्पिन बाइक भी लाए हैं। इसका इस्तेमाल स्टेमिना बढ़ाने में होता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.