जानना जरुरी है
News
दीक्षांत समारोह में गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी, मंच पर बेहोश हुए
मुंबई.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की शुक्रवार को अचानक एक कार्यक्रम में तबीयत बिगड़ गई। वे मंच पर ही बेहोश हो गए।मंच पर आसपास खड़े अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।
गडकरी अहमदनगर में कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी. विद्यासागर राव भी मौजूद थे।गडकरी ने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि उनकाशुगर लेवल काफी गिर गया था। इसके बाद उनका इलाज किया गया।उन्हें खाने को मीठा भी दिया गया। अब वे स्वस्थ हैं। इसके बाद उन्होंने गडकरी ने राजभवन में जाकर राज्यपाल के साथ दोपहर का भोजन भी किया।
Had slight medical condition due to low sugar. I have been attended by doctors and i am doing well now. I thank all of you for all the well wishes.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 7, 2018
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं