बिल गेट्स बोले- "कम्युनिकेशन ही सफलता का फॉर्मूला'

https://ift.tt/2EcPfWG

वॉशिंगटन.माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी सफलता को बेहद आसान शब्दों में बयां किया है। उनका कहना है कि सफलता का सीधा-सरल फॉर्मूला है- अच्छी कम्युनिकेशन स्किल। गेट्स का कहना है कि अगर इंसान लिखने और बोलने में कुशल है, तो वह किसी भी पेशे में सफल होने की काबिलियत रखता है।

गेट्स को किताबें पढ़ना भी बहुत पसंद है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे सालभर में करीब 50 किताबें पढ़ लेते हैं और औसतन एक हफ्ते में एक किताब पूरी पढ़ लेते हैं। अब जब साल खत्म होने को है, तो गेट्स ने साल की अपनी पढ़ी 5 सबसे पसंदीदा किताबों के नाम भी साझा किए। किताबों और सफलता पर गेट्स की बातों के प्रमुख अंश...

कुछ लोगों को परेशान होना पसंद होता है; वे परेशान होने के लिए ही जीते हैं:

इस साल पढ़ी किताबों में मुझे 5 किताबें खासी पसंद आईं- जॉन कैरेरो की बैड ब्लड, पॉल शैरे की आर्मी ऑफ नन, तारा वेस्टओवर की एजुकेटेड, युवल नो की 21 लेसन फॉर 21स्ट सेंचुरी और एंडी पडिकॉम्ब की द हेडस्पेस गाइड टू मेडिटेशन एंड माइंडफुलनेस। मेरी सलाह है कि ये 5 किताबें सभी को पढ़नी चाहिए। ये किताबें दिमागी शांति हासिल करने में यकीनन मदद कर सकती हैं, क्योंकि ये बेहद अहम है। अगर आपको लगता है कि आपके जीवन में बहुत परेशानी है तो आप अकेले नहीं हैं। दुनिया के अधिकतर लोगों को ऐसा ही लगता है। कुछ लोगों को तो परेशान होना ही पसंद होता है। वे परेशान होने के लिए ही जीते हैं। कोई आतंकवाद से परेशान है, किसी को जलवायु परिवर्तन की चिंता है तो कोई निजी वजहों से चिंतित है। परेशान होने के लिए इतने कारण हैं तो ये तो संभव नहीं है कि परेशान होना ही बंद कर दिया जाए। लेकिन ये जरूर संभव है कि परेशान होने की वजह को तलाश लिया जाए। आधी परेशानी तो यहीं खत्म हो जाती है। हमें ये समझना चाहिए कि परेशान होना ही सफलता पाने का एकमात्र जरिया नहीं होता है। मेरे हिसाब से तो सफलता पाने का एक ही फॉर्मूला है- अच्छा कम्युनिकेशन स्किल। अगर आपके पास अच्छा कम्युनिकेशन करने की क्षमता नहीं है तो ये मायने नहीं रखता कि आप कितने प्रतिभाशाली हैं। क्योंकि आप अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचा ही नहीं पाएंगे। ये कुछ ऐसा ही होता है जैसे किसी को अंधेरे कमरे में इशारे करना। आपके इशारे कितने भी स्पष्ट हों, लेकिन सामने वाला उन्हें देख ही

नहीं पाएगा। - बिल गेट्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिल गेट्स

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.