भूख हड़ताल पर बैठी महिला, पुलिस ने कहा- हम भी आपके साथ भूखे रहेंगे तब मानी
ग्रेटर नोएडा. नोएडा पुलिस के अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस कैंपस में ही धरने पर बैठ गई। महिला वहीं पर बैनर लगाकर हवन-पूजा करने लगी। महिला का आरोप है कि उसका सामान चार साल पहले चोरी होगया था। कई बार शिकायतकरने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस ने बुजुर्ग महिला की नाराजगी को दूर करने के लिए गांधीगीरी को अपनाया।जिसके करीब 25 मिनट बाद ही नाराज बुजुर्ग महिला खुश हो गई औरहंसते हुए अपनासामान उठाकर घर लौट गई।
महिला का नाम माधुरी है। वह ग्रेटर नोएडा के कासना थाना एरिया के एडब्ल्यूएचओ सोसायटी की रहने वाली है। करीब 4 साल पहले वह हरिद्वार से ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट हुईं थी। उसनेएक पैकर्स-मूवर्स के जरिए अपना सामान ग्रेटर नोएडा मंगाया था।
उसकाआरोप है कि रास्ते में ड्राइवर और हेल्पर ने उनके कई इलेक्ट्रॉनिक और अन्य कीमती सामान गायब कर दिए थे। इन सामान की कीमत लाखों में थी। इसके बाद उन्होंने कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 4 साल बाद भी गायब हुआ सामान नहीं मिला।
माधुरी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज थी। जब पुलिस के अफसरों ने उसे समझाया तो वह नहीं मानी और भूख हड़ताल करने पर अड़ गई। जब वह नहीं मानी तो अफसरों ने कहा कि हम भी बच्चे हैं। गलती हमसे भी होती है। इसके बाद भी उसने अपनी जिद नहीं छोड़ी।
फिर पुलिसकर्मियों ने भूख हड़ताल करने का फैसला किया। कहा कि वे भी भूखे रहेंगे। यह ड्रामा कुछ देर चला। बाद में वह चाय पीने को तैयार हो गई। इसके बाद उनकी शिकायत पर तत्काल थाना प्रभारी को कार्रवाई करने को कहा।
कोई टिप्पणी नहीं