गायक मीका पर नाबालिग मॉडल को अश्लील फोटो भेजने का आरोप, गिरफ्तार

https://ift.tt/2G6jMbm

दुबई. पंजाबी गायक मीका सिंह को छेड़छाड़ के आरोप में दुबई से हिरासत में लिया गया है। उन पर 17 साल की एक ब्राजीलियन मॉडल ने अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया है। मीका एक शो के लिए दुबई में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका ने मॉडल को बॉलीवुड फिल्म में काम दिलाने का भी वादा किया था। दुबई में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी के मुताबिक, मीका ने इस मामले में दूतावास से संपर्क किया है। एम्बेसी स्टाफ मामले की जांच कर रहा है। मीका का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर बदसलूकी का केस कराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Singer Mika Singh arrested in Dubai for sending indecent pictures to model

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.