ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी आज से, मेहमानों को रैंप वॉक करवाएंगे मनीष मल्होत्रा

https://ift.tt/2Giyqg3

उदयपुर.उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की दो दिवसीय प्री-वेडिंग सेरेमनी शनिवार को शुरू होगी। इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से 1800 मेहमानों को बुलाया गया है। 1500 मेहमान चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह से देर रात तक करीब 90 फ्लाइट्स पहुंचीं। इनमें से 50 चार्टर्ड और 40 नियमित फ्लाइट्स थीं। मेहमानों के लिए एक निजी कंपनी के 92 चार्टर्ड प्लेन हायर किए गए हैं।

आमंत्रण पत्र के अनुसार शनिवार को संगीत समारोह होगा।गायक अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे। रविवार को ट्राइडेंट लॉन्स में अंबानी परिवार की ओर से स्वदेश बाजार लगाया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के हैंडीक्राफ्ट और टेक्सटाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स के 108 स्टैंड्स लगाए जाएंगे।इससे पहलेमुकेश अंबानी और अजय पीरामल का परिवार शुक्रवार शाम नारायण सेवा संस्थान पहुंचा था। यहां दिव्यांगों को भोजन कराया।

उद्धव पहुंचे, सलमान आज आएंगे

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अनिल कपूर,गायक अरिजित सिंह,डायरेक्टर डेविड धवन औरडायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ाउदयपुर पहुंच गए हैं। हिलेरी क्लिंटन, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, सलमान खान, करण जौहर, अक्षय कुमार, अनिल कपूर और वरुण धवन शनिवार को पहुंचेंगे। रविवार को उद्योगपति रतन टाटा, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला और अमिताभ बच्चन भी पहुंचेंगे। मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी उम्मीद है।

करण जौहर होस्ट कर सकते हैं प्रोग्राम

संगीत समारोह शनिवार को होगा। इसे करण जौहर के होस्ट करने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान भी स्टेज पर मौजूद रहेंगे। संगीत समारोह को इस दौरान ईशा और उनके मंगेतर आनंद पीरामल की डांस परफॉर्मेंस भी होगी। ईशा और आनंद का परिवार दोस्ताना, धूम-3 और टाइगर जिंदा है फिल्मों के गानों पर डांस करेगा। इसकी कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। म्यूजिकल नाइट के दौरान ही फैशन शो का भी कार्यक्रम है। इसे लुबना एडम्स निर्देशित करेंगी। फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी भी अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह उदयपुर पहुंचेंगे।

बेयोंसे नोल्सकर सकती हैं परफॉर्म
हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे नोल्स का ग्रुपभीशुक्रवार को उदयपुर पहुंचा। प्री-वेडिंग सेरेमनी मेंबेयोंसे परफॉर्म कर सकती हैं।

wedding

मेहमानों की सहूलियत के लिए गेस्ट मैनेजमेंट एप

एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में हॉस्पिटेलिटी मैंबर्स लगाए गए हैं, जो गेस्ट को अटेंड कर रहे हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर सिक्युरिटी के लिए प्राइवेट गार्ड तैनात हैं। वहीं, शादी कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेस्ट मैनेजमेंट एप भी बनाया गया है। ड्राइवर्स को इस एप के साथ विशेष फोन दिए गए हैं, जिसमें ट्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है।

सेलिब्रेशन मेंखासहोगा

  • सेलिब्रिटी शेफ रितु डालमिया की देखरेख में डिशेजबनेंगी।
  • लंच-डिनर में 400 डिशेज और ब्रेकफास्ट में 200 आइटम्सहोंगे।
  • मेहमानों के लिए मनीष मल्होत्रा का सेलोनरहेगा।
  • होटलों के डेकोरेशन में ट्यूलिप के फूलों इस्तेमाल किए जाएंगे।
  • हर होटल के मुख्यद्वार पर दीपों से सजावट होगी।
  • मेहमानों के लिए होटल में पपेट शोहोगा।


दिव्यांग बच्चों के साथ वक्त बिताया अंबानी-पीरामल परिवार ने

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार शामनारायण सेवा संस्थान पहुंचे। करीब एक घंटे बाद 6 बजे मुकेश-नीता अंबानी, दुल्हन ईशा, पीरामल परिवार से अजय-स्वाति पीरामल और दूल्हा आनंद भी पहुंचे। इस दौरान मुकेश अंबानी बार-बार हाथ जोड़ते नजर आए। वहीं, नीता अंबानी ने कहा, यहां आकर सूकुन मिला। महाराष्ट्र की दिव्यांग जया ने चार घंटे की मेहनत से भगवान श्रीनाथजी और धीरूभाई अंबानी की रंगोली तैयार की। संस्थान के गार्डन में बैठे 200 से ज्यादा बच्चों खाना खिलाया गया। दुल्हन ईशा औरदूल्हे आनंद ने बच्चों को मोतीचूर के लड्डू परोसे।

wedding


    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    नारायण सेवा संस्थान में अंबानी और पीरामल परिवार पारंपरिक पोशाक में पहुंचा।
    गायक अरिजीत सिंह और अनिल कपूर भी उदयपुर पहुंचे।
    डेविड धवन पत्नी करुणा और विधु चोपड़ा भी पत्नी अनुपमा के साथ आए।
    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन ली जे योंग भी शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे।
    अंबानी परिवार ने नारायण सेवा संस्थान में बच्चों के साथ वक्त बिताया। नीता अंबानी ने बच्चों के साथ बात की।
    उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में बच्चों को ईशा अंबानी ने परोसा।
    मुकेश और नीता अंबानी।
    अनंत अंबानी।
    ईशा अंबानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल।
    बच्चों को अंबानी परिवार ने खुद अपने हाथों से भोजन परोसा।
    बच्चों को भोजन परोसते मुकेश व नीता अंबानी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.