दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में 4 भारतीय, एचसीएल की रोशनी नाडर की 51वीं रैंक

https://ift.tt/2PnQLHy

नई दिल्ली. फोर्ब्स ने गुरुवार को दुनिया की 100 सबसे ताकतवर और प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की। इसमें भारत की चार महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं हैं- एचसीएल की सीईओ रोशनी नाडर, बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ, एचटी मीडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभना भरतिया और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

  1. सबसे अच्छी रैंक रोशनी को मिली है। वे 51वें स्थान पर हैं। किरण 60वें, शोभना 88वें और प्रियंका 94वें स्थान पर हैं। ये चारों नाम पिछले साल भी लिस्ट में शामिल थे। किरण और शोभना तो 2016 और 2015 में भी लिस्ट में शामिल थीं। 2017 की लिस्ट में शामिल आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर इस बार लिस्ट में नहीं हैं।

  2. इसी हफ्ते शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा को लिस्ट में हॉलीवुड जाने वाली सबसे सफल बॉलीवुड शख्सियत बताया गया है। बाकी हस्तियों का भी लिस्ट में दिलचस्प परिचय लिखा गया है। रोशनी के लिए फोर्ब्स ने लिखा कि 57 हजार करोड़ रुपए की कंपनी के सभी फैसलों के लिए रोशनी ही जिम्मेदार होती हैं। वहीं किरण मजूमदार शॉ को भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड वूमन बताया गया है।

  3. रोशनी नाडर और प्रियंका चोपड़ा लगातार दूसरी बार लिस्ट में शामिल हैं। किरण शॉ, शोभना भर्तिया 2015 से लिस्ट में हैं। साल 2017 में इस लिस्ट में 5 भारतीय महिलाएं शामिल थीं। लेकिन इस साल चंदा कोचर लिस्ट में नहीं हैं।

  4. 100 ताकतवर महिलाओं में जर्मनी की चांसलर अंगेला मर्केल पहले स्थान पर हैं। यह लगातार आठवां साल है जब मर्केल लिस्ट में टॉप पर हैं। 15 साल से जारी की जा रही इस सूची में मर्केल अब तक कुल मिलाकर 13 बार शीर्ष पर रह चुकी हैं।

  5. दूसरे नंबर पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और तीसरे पर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की एमडी क्रिस्टीन लेगार्ड हैं। इनके अलावा सिंगर बियोंसे, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय, सेरेना विलियम्स, इवांका ट्रम्प और मिलेंडा गेट्स भी लिस्ट में शामिल हैं।

  6. फोर्ब्स 15 साल से ये सूची जारी कर रहा है। इसमें 13 बार जर्मनी की चांसलर अंगेला मर्केल ही टॉप पर रहीं। इस साल लगातार आठवीं बार मर्केल लिस्ट में टॉप पर हैं। ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे लगातार दूसरी बार नंबर-2 पर हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Four Indian women including Roshini Nadar among world 100 most powerful wom

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.