आखिर कौन हैं डॉ. शिवकुमार स्वामी, जिनके दर्शन के बाद अमित शाह ने कहा था, 'भगवान के दर्शन हुए', मोदी और राहुल गांधी भी टेक चुके हैं मत्था

https://ift.tt/2RDTcI6

नेशनल डेस्क, कर्नाटक. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ जी परमेश्वर ने तुमकुर में सिद्दागंगा मठ में डॉ. शिवकुमार स्वामी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें कि बुखार और इन्फेक्शन की वजह से डॉ. शिवकुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद वो अपने प्राइवेट डॉक्टर के साथ मठ लौट आए।

देते हैं भगवान का दर्जा : डॉ शिवकुमार स्वामी कर्नाटक के तुमकुर के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख संत हैं।लिंगायत समुदाय का ये मठ 300 साल पुराना है। स्वामी जी को लिंगायत समुदाय के लोग भगवान का दर्जा देते हैं। उनके समथर्क महास्वामीजी की उम्र 111 साल बताते हैं।

- लिंगायत समुदाय को कर्नाटक की राजनीति में काफी प्रभावशाली माना जाता है। कहा जाता है कि लिंगायतों के वोट किसी भी चुनाव का परिणाम निर्धारित करते हैं। डॉ शिवकुमार स्वामी का मठ राज्य में कई शिक्षण संस्थानों का संचालन करता है। इनमें इंजीनियरिंग और बिजनेस के संस्थान भी शामिल हैं।

मोदी और राहुल गांधी भी टेक चुके हैं मत्था :कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने संत शिवकुमार स्वामी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि जब मैंने श्रद्धेय स्वामीजी से मुलाकात की, तो मुझे ऐसा लगा कि मैं भगवान के दर्शन कर रहा हूं।' साथ ही उन्होंने कहा, मैंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा।' अमित शाह से पहले सितंबर 2014 में नरेंद्र मोदी भी सिद्धगंगा मठ पहुंचे थे और उन्होंने संत शिवकुमार स्वामी का आर्शीवाद लिया था। इतना ही नहीं कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने भी शिवकुमार स्वामी से मुलाकात की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karnataka Deputy Chief Minister Dr. G. Parameshwara met Seer Dr. Shivakumara Swamy at Siddaganga Mutt

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.