बर्थडे : 72 साल की हुईं सोनिया गांधी, जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तब कांग्रेस केवल चार राज्यों में रह गई थी
नेशनल डेस्क. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 72 वां जन्मदिन है।सोनिया गांधी के नेतृत्व में दो बार यूपीए को सरकार बनाने का मौका मिला लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से मना कर दिया। 1998 में जब कांग्रेस की सत्ता केवल चार राज्यों में रह गई थी तो उन्होंने नेतृत्व संभालकर फिर से पार्टी में जान फूंक दी। सोनिया का जन्म वैनेतो (इटली) में विसेन्जा से 20 Km. दूर स्थित एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था। शादी से पहले उनका नाम एंटोनियो माइनो था।साल 1965 में सोनिया गांधी ने पिता ने उन्हें अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भेजा। वहीं राजीव गांधी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गये थे। जहां दोनों की मुलाकात हुई।ऐसी थी सोनिया से पहली मुलाकात..
- राजीव गांधी ने सोनिया को पहली बार कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में देखा था। सोनिया को देखने के बाद उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट के मालिक से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें सोनिया के पास वाली सीट दे दे।
रेस्टोरेंट के मालिक ने बताई थी कहानी : एक इंटरव्यू के दौरान उस रेस्टोरेंट के मालिक चार्ल्स एंटोनी ने बताया था, "राजीव उस इटालियन लड़की के पास वाली सीट पर बैठना चाहते थे। उन्होंने मुझसे रिक्वेस्ट की, लेकिन मैंने उन्हें कह दिया कि इस प्रिवलेज के लिए आपको आपके बिल का दोगुना पे करना पड़ेगा। वे तुरंत तैयार हो गए थे।"
राजीव ने सोनिया के लिए लिखी थी कविता : राजीव ने उसी वक्त सोनिया के लिए पेपर नैपकिन पर एक कविता लिखी और उस रेस्टोरेंट की सबसे महंगी वाइन की बॉटल के साथ सोनिया को भेज दी।
- सिमी गिरेवाल को दिए एक इंटरव्यू में राजीव ने कहा था, "सोनिया को पहली बार देखते ही मैं समझ गया था कि यही लड़की मेरे लिए बनी है। वो बहुत स्ट्रेटफॉरवर्ड और आउटस्पोकन थी। कभी कुछ छुपाती नहीं थी। वो काफी मिलनसार थी।"
ऐसी थी पहली मूवी डेट
राजीव और सोनिया ने पहली मूवी डेट पर सत्यजीत रे की 'पाथेर पांचाली' देखी थी। राजीव को फोटोग्राफी और तेज रफ्तार के साथ ड्राइव करना बेहद पसंद था। उन्हें नए गैजेट्स यूज करना भी पसंद था।
- सोनिया को भी आइसक्रीम बहुत पसंद थीं। एक बार राजीव-सोनिया को अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ ने अपने घर लंच पर बुलाया था। तब अजिताभ की वाइप रमोला ने सोनिया के लिए कई फ्लेवर्स की आइसक्रीम मंगवाकर रखी थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं