एग्जिट पोल / मध्यप्रदेश के दो सर्वे में एक में भाजपा को बहुमत, छत्तीसगढ़ के दो सर्वे में बीजेपी सरकार का अनुमान

https://ift.tt/2G4Q7iK

नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. राजस्थान और तेलंगाना में वोटिंग थमने के साथ ही पांच चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल्स आने शुरू हो गए हैं। मध्यप्रदेश के लिए अब तक दो सर्वे सामने आए हैं। एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे के सर्वे में मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता के लिए कड़ी टक्कर बताई जा रही है। टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। उधर, छत्तीसगढ़ में दो सर्वे में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।

1) मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में 230 सीटें हैं। इसके लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 75 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2013 में भाजपा ने 165 और कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं।
सर्वे कांग्रेस भाजपा अन्य
एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे 104-122 104-122 4-11
टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स 89 126 15
राजस्थान में इस बार 200 में से 199 सीटों पर वोटिंग हुई। यहां शुक्रवार को वोटिंग हुई। 2013 में यहां भाजपा ने 163 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं।
छत्तीसगढ़ में 90 सीटें हैं। यहां 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई। कुल 00 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार भाजपा ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं। बसपा के खाते में एक ही सीट आई थी, लेकिन उसका वोट प्रतिशत 4.4% रहा था। बसपा और जोगी की छजकां के बीच इस बार गठबंधन है। जोगी ने 2016 में कांग्रेस से अलग होकर पार्टी बनाई थी।
सर्वे कांग्रेस भाजपा अन्य
इंडिया न्यूज-नेता 40 43 07
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 32-38 42-50 6-08
4) मिजोरम
राज्य में 40 विधानसभा सीटें हैं। यहां 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। कुल 00 फीसदी मतदान हुआ। यहां 10 साल से कांग्रेस सत्ता में है। मुख्यमंत्री ललथनहवला तीन बार से मुख्यमंत्री हैं। 2013 में यहां कांग्रेस ने 34 सीटें जीती थीं। एमएनएफ को 5 और एमजेडपीसी को 1 सीट मिली थी। इस बार विधानसभा अध्यक्ष हेफई समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने यहां चुनाव की कमान असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा को दी है, जिनके नेतृत्व में पार्टी ने इसी साल त्रिपुरा में पहली बार जीत हासिल की थी। मिजोरम कांग्रेस की सरकार वाले चार राज्यों में शामिल है। यह पूर्वोत्तर का इकलौता राज्य है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है।
राज्य में 119 सीटें हैं। यहां भी शुक्रवार को वोटिंग हुई। आंध्र से अलग होकर नए राज्य बने तेलंगाना में 2014 में पहली बार चुनाव हुआ था। तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 63, कांग्रेस ने 21, तेदेपा ने 15, एआईएमआईएम ने 7 और भाजपा ने 5 सीटें जीती थीं। इस बार मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने छह महीने पहले ही विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी। इसी वजह से यहां जल्दी चुनाव हो रहे हैं। इस बार कांग्रेस और तेदेपा एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Election 2018 Exit Poll of MP CG Rajasthan Telangana & Mizoram

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.