सेंसेक्स 580 अंक गिरकर 35300 पर पहुंचा, निफ्टी 10600 के नीचे फिसला

https://ift.tt/2SAocsF

मुंबई. शेयर बाजार में गुरुवार को तेज गिरावट आई। आखिरी सत्र में सेंसेक्स 583 अंक लुढ़क कर 35,300 पर आ गया। निफ्टी में 189 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। यह 10,593 के स्तर पर फिसल गया। सेंसेक्स के 30 में 29 शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी के 50 में से 46 शेयर नुकसान में रहे। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.5% टूट गया।

शेयर बाजार में गिरावट की 4 वजह


कमजोर विदेशी संकेत
ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता की स्थिति की वजह से एशियाई बाजारों में गिरावट आई। हॉन्गकॉन्ग, जापान और चीन के बाजार 2.75% तक लुढ़क गए।

बैंकिंग, मेटल, तेल कंपनियों के शेयरों में दबाव
रिजर्व बैंक ने बुधवार को बताया कि रिटेल लोन को एमसीएलआर की बजाय दूसरे मानक से जोड़ा जाएगा। इस वजह से बैंकिंग शेयरों में बिकवाली बढ़ी। तेल प्रोडक्शन घटने की आशंका से मेटल और तेल कंपनियों के शेयरों में दबाव बढ़ा। ओपेक की बैठक में तेल उत्पादन कम करने का फैसला लिया जा सकता है।

रुपए में कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपया इंट्रा-डे में 54 पैसे कमजोर होकर 71 पर आ गया। रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा कि साल 2019 के आखिर तक रुपया 75 के स्तर तक गिर सकता है। इस वजह से सेंटीमेंट और खराब हुए।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी निवेशक (एफपीआई) बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। बुधवार को एफपीआई ने 357.82 करोड़ रुपए की बिकवाली की। घरेलू निवेशकों ने 791.59 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sensex drop 580 points nifty below 10600 on thrusday 6 Dec

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ