आईपीएल नीलामी / ब्रैथवेट को कोलकाता और अक्षर को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा, युवराज पर किसी ने नहीं लगाई बोली

https://ift.tt/2S6fvGr

नेशनल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में जारी है। सबसे पहले खिलाड़ी हनुमा विहारी बिके। उन्हें दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। भारतीयों में अक्षर पटेल अब तक सबसे महंगे बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।


- पहली बार बेंगलुरु से बाहर हो रही इस नीलामी में 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले 346 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 351 की गई। इसमें 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सभी आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ी ही खरीद पाएंगी।

अमिताभ चौधरी ने आईपीएल नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। सबसे पहले मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, शिमरॉन हेटमेयर, ब्रैंडन मैकुलम, चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी और हनुमा विहारी की नीलामी होगी।

बेन मैकडेर्मोट : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
नमन ओझा : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
अक्षर पटेल : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
मोइसेस हेनरिक्स : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा।

क्रिस जोर्डन : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।

गुरकीरत सिंह : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने इसी कीमत में खरीदा।

युवराज सिंह : इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

कार्लोस ब्रैथवेट : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। इन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।

क्रिस वोक्स : इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। किसी भी टीम ने इन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।

मार्टिन गुप्टिल : इनका बेस प्राइस एक करोड़ था। ये भी अनसोल्ड रहे।

ब्रेंडन मैकुलम: इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। इन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

शिमरॉन हेटमेयर : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा।

हनुमा विहारी : इनका 50 लाख बेस प्राइस था, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा।

एलेक्स हेल्स : इनका 1.50 करोड़ बेस प्राइस था, ये भी अनसोल्ड रहे।

चेतेश्वर पुजारा : इनका 50 लाख बेस प्राइस थी, लेकिन इन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

मनोज तिवारी : इनकी 50 लाख बेस प्राइस थी, जिसे किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL Auction 2019 Brathwaite, Axar most expensive players sold at Rs 5 crore

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ