बियोंसे ने 60 डांसर्स के साथ परफॉर्म किया, मेहमानों ने फूलों की होली खेली

https://ift.tt/2Qm0KCt

उदयपुर. देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की प्री वेडिंग सेरेमनी में रविवार रात हॉलीवुड सिंगर बियोंसे नॉल्स ने सिटी पैलेस के भव्य सेट पर परफॉर्मेँस दी। उन्होंने डेंजर्सली इन लव विद यू जैसे अपने पॉपुलर गानों पर प्रस्तुति दी। इनके साथ करीब 60 डांसर्स थे। यहां मेहमानों के खास गाला डिनर रखा गया था। इससे पहले दिन में कार्निवल के दौरान होटल ट्राइडेंट में मेहमानों ने देशभर से मंगाए विभिन्न फूलों से जमकर होली खेली।

होटल ट्राइडेंट मेंरविवार सुबह करीब 11 बजे मेहमानों के लिए कार्निवल शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। कार्निवल में स्पेशल थीम के अनुसार राजस्थानी-गुजराती सहित पूरे भारत की संस्कृति की सौंधी महक बिखरी रही। देश-विदेश से आए वीवीआईपी मेहमानों ने यहां खरीदारी की और फूलों की होली खेली। इस कार्निवल में राजस्थानी खान-पान, पहनावे के अलावा 108 स्टॉल्स लगाए गए, जिन पर ज्वैलरी, बैंगल्स, फुटवीयर, पॉटरी सहित जयपुर के जेवर, जयपुर-उदयपुर और माउंट आबू से मंगाए हैंडीक्राफ्ट आइटम, मारवाड़ की चूड़ियां, प्रदेश की परंपरागत मोजड़ी-जूतियां और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद थे। मेहमानों ने इन चीजों की खरीदारी की।

engagement

मुकेश ने कहा- आनंद मेरी तरह हैं
इससे पहले दिन संगीत समारोह के दौरान करण जौहर ने उद्योगपति मुकेश अंबानी से आनंद पीरामल का सीक्रेट पूछा तो मुकेश ने कहा कि ईशा को लगता है कि आनंद पीरामल मेरी तरह हैं और मुझे भी ऐसा ही लगता है। संगीत सेरेमनी में नीता अंबानी ने देर रात सोलो डांस किया। वे दोनों बेटों आकाश अनंत के साथ भी नाचीं।झुंझुनूं का रहने वाला है पीरामल परिवार : ईशा के मंगेतर आनंद पीरामल झुंझुनूं के बागड़ के सेठ पीरामल के पड़पोते हैं। यहां आज भी सेठ पीरामल की हवेली और घर हैं। सेठ पीरामल बगड़ से बरसों पहले व्यापार के लिए मुंबई चले गए थे। पीरामल की अगली पीढ़ी के लोग बगड़ आते रहते हैं।

सितारे शादी में शरीक होकर लौट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ, सलमान खान, कैटरीना कैफ भी रवाना हो गए। इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया, महाराष्ट्र केमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रवाना हो गए।

अब 12 को शादी, 14 को रिसेप्शन पार्टी
उदयपुर में दो दिन की भव्य प्री वेडिंग सेरेमनी के बाद 12 दिसंबर को मुंबई में अंबानी के निवास एंटीलिया में ईशा और आनंद हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। जानकारी के अनुसार शादी एंटीलिया के ग्राउंड फ्लोर में होगी जहां लॉन में शादी का मंडप तैयार होगा। वहीं, दोनों सात फेरे लेंगे और शादी की अन्य रस्में पूरी होंगी। शादी समारोह में सिर्फ अंबानी- पीरामल परिवार के सदस्य और उनके बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद 14 को मुंबई में ही जीयो गार्डन बीकेसी (बांद्रा- कुर्ला कॉम्पलेक्स) में रिसेप्शन पार्टी होगी। शाम 7.30 से शुरू होने वाली पार्टी में मेहमानों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड रखा गया है। रिसेप्शन पार्टी में एआर रहमान परफॉर्म
करेंगे।

संगीत समारोह में जमकर थिरके अंबानी-पीरामल परिवार
संगीत समारोह में अंबानी और पीरामल परिवार के साथ शाहरुख, आमिर और अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड की हस्तियों ने परफॉर्मेंस दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पॉप स्टार बियोंसे नोल्से ने रविवार को सिटी पैलेस में परफॉर्मेंस दीं।
ईशा अंबानी की फेवरेट सिंगर हैं बेयोंसे। उन्होंने करीब 5 से 7 गानों पर परफॉर्मेंस दी।
संगीत समारोह शनिवार को हुआ। शाहरुख के साथ अंबानी और पीरामल परिवार ने डांस किया।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भी बॉलीवुड सांग पर डांस।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।
उद्योगपति रतन टाटा।
हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा के साथ।
रेखा और रणवीर कपूर।
जूही चावला और दिशा पाटनी।
होटल ट्राइडेंट में लगे कॉर्निवल में मुकेश अंबानी ने व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
अनिल अंबानी मां कोकिला बेन और जया बच्चन के साथ।
beyonce perform in eesha's engagement
ईशा, हिलेरी और नीता।
आयुष्मान खुराना और ज्योतिरादित्य सिंधिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ