सेंसेक्स में 650 अंक की गिरावट, 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले बिकवाली

https://ift.tt/2zS0eCa

मुंबई. हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 650 अंक लुढ़ककर 35,016.08 के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 200 अंक की गिरावट दर्ज की गई। यह 10,486 के स्तर तक फिसल गया। घरेलू राजनीतिक वजहों और विदेशों से कमजोर संकेतों की वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ गई।

  1. सेंसेक्स के सभी 30 और निफ्टी के सभी 50 शेयर नुकसान में आ गए। बीएसई पर रिलायंस का शेयर 4% लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स और कोल इंडिया में 3% से ज्यादा गिरावट आ गई। पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर 2.50% से ज्यादा टूट गए।

  2. बीएसई और एनएनई पर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में नजर आए। बैंक, फार्मा और मेटल शेयरों में बिकवाली का ज्यादा दबाव देखा गया।

  3. बाजार में गिरावट की 4 वजह

    • चीन की कंपनी हुवावे की सीएफओ की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई। ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार सुस्त पड़ने की आशंका से भी निवेशकों ने बिकवाली की।
    • तेल उत्पादक देशों के उत्पादन घटाने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.68% तेजी के साथ 62.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को भी इसमें 4% तेजी आई थी।
    • डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 59 पैसे गिरकर 71.40 पर आ गया। शुक्रवार को 70.82 पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग बढ़ने की वजह से रुपए में कमजोरी आई।
    • पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले निवेशकों के मन में आशंका बनी हुई है। शुक्रवार को एग्जिट पोल के नतीजों में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर मिले-जुले आंकड़े सामने आए थे।


    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Sensex cracks over 650 points Nifty drops below 10500 level

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ