अप्रैल-नवंबर में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 6.75 करोड़ रु रहा, पिछले साल से 16% ज्यादा

https://ift.tt/2zPIGqe

नई दिल्ली. ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स (प्रत्यक्ष कर) कलेक्शन अप्रैल-नवंबर में 6.75 लाख करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 15.7% ज्यादा है। इस साल अप्रैल से नवंबर तक 1.23 लाख करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए गए। यह पिछले साल अप्रैल-नवंबर के मुकाबले 20.8% ज्यादा है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कॉरपोरेट इनकम टैक्स कलेक्शन में 17.7% और पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन में 18.3% बढ़ोतरी हुई है। रिफंड के बाद कॉरपोरेट इनकम टैक्स कलेक्शन की नेट ग्रोथ 18.4% रही। रिफंड एडजस्ट करने के बाद पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन की ग्रोथ 16% रही।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान जो टैक्स कलेक्शन हुआ उसमें इनकम डिक्लेरेशन स्कीम की 10,833 करोड़ रुपए की रकम भी शामिल थी। लेकिन, इस साल ऐसा नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Direct tax collections surge 16 percent in Apr Nov

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ