टीचर के साथ एक प्रोग्राम के लिए जाने वाली थीं दोनों बहनें, तभी किसी बात को लेकर आपस में हो गया झगड़ा

https://ift.tt/2E9lczs

केंद्रापारा. उड़ीसा के केंद्रापारा जिले में एक लड़की ने मामूली सी बात सी बात पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की का अपनी बहन से कपड़ों को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। लड़की कासीनाथ महाविद्यालय में पढ़ रही थी और क्लासिकल म्यूजिक भी सीख रही थी।

छोटी बहन से हुआ था झगड़ा
- घटना केंद्रापारा जिले के बारो गांव की है, जहां रहने वाली मोनालिशा और उसकी छोटी बहन दोनों एक साथ भाबाग्रही कला निकेनत से क्लासिकल म्यूजिक सीख रही थीं।
- दोनों एक साथ किसी प्रोग्राम के सिलसिले में अपनी टीचर के साथ रविवार को कटक जाने वाली थीं। पर इससे पहले ही दोनों के बीच कपड़ों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
- बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मोनालिसा में खुदकुशी का कदम उठा लिया और उसने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
- घरवालों को जैसे ही पता चला तो वो उसे लेकर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भागे, जहां से उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- बता दें, 8 दिसंबर को जिले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दौरा हुआ था, तब भी मोनालिशा ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Girl ends life after fight with sister over clothes in Odisha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ